Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ मे चिकित्सक एपीओ, सीएमएचओ ने किया अस्तपाल का निरीक्षण, विधायक भी रहे मौजूद

Nature

समाचार गढ़, 8 जून, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी अस्तपाल में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकारी अस्तपाल का निरीक्षण किया जा रहा है। आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार स्थित उपजिला अस्तपाल व कालूबास स्थित राजकीय गोदावरी देवी उमाराम आसोपा शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र का बीकानेर जिले के सीएमएचओ राजेश गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विधायक ताराचन्द सारस्वत, ओबीसी मोर्चा के विनोद गिरी गुसांई, अस्तपाल प्रभारी एसके बिहाणी, पार्षद जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण स्वामी मौजूद रहे। सीएमएचओ राजेश गुप्ता ने प्रभारी बिहाणी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ, विधायक ने इस दौरान लैब, पर्ची कांउटर, वॉर्ड रूम, लेबर रूम का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई की व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्तपाल में आने वाले मरीजों को शत प्रतिशत दवाई अस्तपाल में ही उपलब्ध होनी चाहिए। इस दौरान मरीजों ने सीएमएचओ व विधायक के सामने अस्तपाल समय में डॉक्टरों की अनुपस्थिति की शिकायत भी की। इसके साथ बाहर की दवाईयां नहीं लिखने की भी डॉक्टरों का हिदायत दी गई। इस दौरान अपने काम में लावरवाही बरतने पर सर्जन डॉक्टर जगदीश गोदारा को एपीओ कर दिया गया है। वहीं एक डॉक्टर को बाहर की दवाई लिखने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भविष्य में इस तरह की लवरवाही मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अस्तपाल पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है और अब सर्जन डॉक्टर को एपीओ करने के बाद यहां मरीजों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights