Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में 50 कमरों के 23625 वर्गफुट में हो रहा है आधुनिक बालिका छात्रावास का निर्माण, आने वाले समय में श्रीडूंगरगढ़ में विकसित होगी ग्लोबल सुविधाएं

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 1 अक्टूबर 2024। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लोकनायक स्व लूणाराम जी सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को आयोजित हुई श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास में दानदाताओं द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में कमरे निर्माण की घोषणा की गई-
कमरों की घोषणाएं –
1. स्वर्गीय रुपाराम जी बाना पुत्र स्वर्गीय देवाराम जी बाना एवं स्वर्गीय रामरख जी, स्वर्गीय मामराज जी बाना पुत्र स्वर्गीय रुपाराम जी बाना की स्मृति में उनके परिवारजन श्रीमती पदमा देवी, गुड्डी, शिवलाल, मुकेश, जयप्रकाश बाना द्वारा
2. स्वर्गीय श्रीमती नीमा देवी धर्मपत्नी स्व रुघाराम जी कस्वां आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ की स्मृति में उनके पुत्रगण श्री गिरधारी सिंह कस्वां सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, श्री डालूराम कस्वां सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक द्वारा
3. स्वर्गीय नत्थाराम जी सारण पुत्र स्वर्गीय ईश्वरराम जी सारण, बिग्गा की स्मृति में उनके पुत्र ओमप्रकाश सारण द्वारा
बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में कमरा निर्माण की घोषणा की गई।
समारोह में मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले दानदाताओं का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। समारोह में उपस्थित जनसमुदाय द्वारा समाज एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए छात्रावास के नव निर्माण में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं/भामाशाहों एवं शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव हेतु द्रुतगति से कार्य करने वाली टीम का कृतल ध्वनि के साथ आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति ने समय की मांग एवं सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था हेतु अल्प समय में असम्भावी कार्य एवं प्लेटफार्म तैयार कर मजबूत आधारशिला रखी है। मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में ये कार्य परिवर्तनकारी एवं मील का पत्थर साबित होंगे। सभी वर्गों के लिए इस प्रकार के कार्य एवं शिक्षा व्यवस्थाएं अनुकरणीय साबित होगी। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights