Nature Nature

धीरदेसर चोटियान के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

Nature

धीरदेसर चोटियान के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 29 जुलाई 2025। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धीरदेसर चोटियान की प्रधानाचार्य ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति और पानी की टंकी से हो रहे जल रिसाव को लेकर ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान को मरम्मत हेतु पत्र प्रेषित किया है। पत्र में विद्यालय परिसर की छत की टूटी पट्टियों और टंकी की खराब स्थिति को गंभीर चिंता का विषय बताया गया है। प्रधानाचार्य के अनुसार विद्यालय की पुरानी इमारत के बरामदे की छत की पाँच पट्टियों में दरारें आ चुकी हैं, जिससे वह कभी भी गिर सकती हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बरामदे से जुड़े दो कक्षा-कक्षों को बंद कर दिया गया है, जिससे नवक्रमोन्नत विद्यालय में अब केवल छह कक्षा-कक्ष ही कार्यरत रह गए हैं।

इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में बनी पानी की टंकी में बड़ी दरारें आ जाने के कारण लगातार जल रिसाव हो रहा है, जिससे पानी की बर्बादी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि उक्त विषय की सूचना पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत को दी जा चुकी है, जिसकी प्रतिलिपि भी इस पत्र के साथ संलग्न की गई है। इसके बावजूद अब तक कोई मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। विद्यालय प्रशासन ने शीघ्र मरम्मत की मांग करते हुए स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया है कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights