Nature Nature

डायबिटीज के मरीजों को रात में चावल के सेवन से बचना चाहिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर

Nature

समाचार गढ़, 12 जून, श्रीडूंगरगढ़। डायबिटीज के मरीजों के लिए सही डाइट लेना बहुत होता है। उनके डाइट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी उनके ऊपर हावी पड़ सकती है। डायबिटीज के मरीजों को अपने रात के खाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रात को ऐसे खानपान से बचना चाहिए, जिससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो, जैसे कि चावल।

चावल के सेवन से बचने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इसमें मौजूद उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के अलावा वजन बढ़ा सकता है और पाचन समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। रात में व्हाइट राइस के बजाय, ब्राउन राइस, क्विनोआ और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को चुनें। यहां, कुछ प्रमुख कारण बताए गए हैं कि डायबिटीज के मरीजों को रात में चावल क्यों नहीं खाना चाहिए?

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

व्हाइट रासइ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जिसका मतलब है कि यह जल्दी से पचता है और रक्त में शुगर की मात्रा को तेजी से बढ़ाता भी है। रात के समय मेटाबोलिज्म भी स्लो होता है, जिसकी वजह से हाई जीआई फूड्स खाने पर ब्लड शुगर लेवल में अधिक वृद्धि हो सकती है।

वजन बढ़ने का खतरा

व्हाइट राइस में कार्ब की मात्रा अधिक होती है। चावल में उच्च मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से वजन बढ़ाने का खतरा भी बढ़ जाता है। वजन बढ़ना डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

चावल में फाइबर की कमी तो होती है, लेकिन शुगर लेवल बढ़ने की वजह से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हाई डायबिटीज से लीवर डैमेज का खतरा भी बढ़ जाता है।

  • Related Posts

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। देर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights