Nature Nature

बरसात के मौसम में भूलकर के भी न खाएं ये 5 चीजें, शरीर की हो सकती है गंभीर हालत

Nature

समाचार गढ़, 4 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। बदलते मौसम के साथ हमारा खानपान भी बदल जाता है। जैसा कि मानसून आ गया है और बरसात के इस मौसम में कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बरसात के दौरान इंफेक्शन का खतरा अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि इस मौसम में नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया, वायरस और फंगल इंफेक्शन के पनपने का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।

इसलिए बरसात के मौसम में कुछ चीजें खाने से बचना चाहिए, नहीं तो आप इंफेक्शन के चपेट में आ सकते हैं और पाचन संबंधी कई दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसलिए इस मौसम में कुछ सब्जियों, फलों और फूड के सेवन से बचना चाहिए।

इसके अलावा कोशिश करें कि मौसम में तो खासतौर पर बहार का कुछ न खाएं। इन सभी बातों का ध्यान रखकर बरसात के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। यहां कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है, जिसे मानसून में खाने बचना चाहिए।

फ्राइड फूड

बरसात के मौसम में नमी अधिक होती है, जिसके फ्राइड फूड हुए खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में वॉक या कई फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है, जिसके कारण पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इन सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर, पकाने के बाद भी कई बार बैक्टीरिया रह जाते हैं और जिसके कारण पेट का इंफेक्शन हो सकता है।

दूध और दूध से बने प्रोडक्ट

बरसात के मौसम में दूध से बनी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। जिसके कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए दूध और दूध से बने उत्पादों से इस मौसम में दूर रहना चाहिए। बरसात के दौरान दही भी खाने से बचें।

सीफूड

बरसात के मौसम में सी फूड खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि इस मौसम में समुद्री जीवों में बैक्टीरिया और वायरस के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

कटे हुए फल

बरसात के मौसम में ज्यादा देर के कटे हुए फल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि कटे हुए फल में भी बैक्टीरिया पनप सकते हैं और फल जल्दी खराब हो जाते हैं, ऐसे में कटे हुए फल खाने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights