Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में छात्रावास विकास के लिए दानदाताओं ने की घोषणाएं, जानें पूरी ख़बर

Nature

समाचार-गढ़, 12 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ में महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक श्री श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आहूत की गई । बैठक में छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो पर समीक्षा की गई । बैठक में एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने कहा कि हम समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दृढ़ संकल्पित है । बालक एवं बालिकाओं को अच्छी शिक्षा एवं स्थायी सांघठनिक व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है , जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की रचनात्मक भूमिका अपेक्षित है । बैठक में पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी ने स्व.आशुराम जी भुंवाल की स्मृति में एवं पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी ने स्व.श्रीमती नानू देवी पत्नी स्व.उदाराम जी खिलेरी की स्मृति में बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा की । बैठक में कोषाध्यक्ष प्रभुराम बाना ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं दानदाताओं से छात्रावास में अधिकाधिक योगदान देने की अपील की । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने बताया कि आगामी 29 मई को चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर नवीन बालिका छात्रावास के भवन की आधारशिला रखी जायेगी । बैठक में पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, मोहनलाल भादू, तोलाराम जाखड़, हरिराम बाना, डॉ विवेक माचरा, चान्दराम चाहर, सोहन गोदारा,धर्मपाल बांगड़वा, भंवरलाल पुनियाँ, लालूराम भादू, बीरबल देहडू, हेतराम जाखड़, जसवीर सारण, लक्ष्मीनारायण,रामचन्द्र गिला, सहीराम,हनुमान महिया, सन्तोष गोदारा ,भंवरलाल बाना, भंवरलाल जाखड़, संतोष नेण, डूंगरराम गोदारा, रेखाराम लुखा, रेंवन्तराम दुसाद, मुकेश जाखड़, ओमप्रकाश भादू, कैलाश सिहाग, खींयाराम गोदारा, सुशील सेरडिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights