Nature Nature

निर्वाचन तैयारी तेज़, बीएलओ को दी गई जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 09 जुलाई 2025
जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार बुधवार को पंचायत समिति सभागार श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने की, जबकि नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान द्वारा प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग की गई।

इस प्रशिक्षण दिवस में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के भाग संख्या 101 से 150 तक के बीएलओ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें उनके कर्तव्यों, दायित्वों एवं निर्वाचन से संबंधित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से फॉर्म संख्या 6, 6क, 7 और 8 की प्रक्रिया, उपयोग एवं सावधानियों पर प्रकाश डाला गया।

इसके अतिरिक्त बीएलओ एप्प तथा वीएचए एप्प के माध्यम से डिजिटल प्रक्रिया को अपनाने संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित बीएलओ का ऑनलाइन मूल्यांकन भी संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन एएलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू, पवन कुमार माली एवं श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा किया गया। वहीं बीएलओ पंजीयन एवं प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं को श्री लीला राम मीणा एवं ओमप्रकाश ने संपादित किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि विगत दो दिवसों में अनुपस्थित रहे बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें आगामी प्रशिक्षण दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights