Nature Nature

सरकार की अनोखी पहल: अब सरकारी स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के विद्यार्थियों को दिया जायेगा पुरस्कार

Nature

समाचार गढ़, 12 जून, श्रीडूंगरगढ़। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के ठहराव को सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग ने नवाचार किया है। इसमें प्रत्येक सरकारी स्कूल में उपिस्थति में टॉपर पांच विद्यार्थियों को बीस-बीस रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह प्रक्रिया साल में तीन बार दोहराई जाएगी। हर तीन महीने में उपिस्थति के आधार पर विद्यार्थी का पुरस्कार के लिए चयन होगा। पुरस्कार वितरण स्कूल में सामुदायिक जागृति दिवस कार्यक्रम में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम साल में तीन बार प्रदेश के 69 हजार 401 सरकारी विद्यालयों में आयोजित होंगे। इनके लिए तारीख घोषित करने की जगह हिंदू पंचांग की अमास्य तिथि को तय किया गया है। अमावस्या के दिन ही कार्यक्रम करने के पीछे भी विशेष कारण है। इस दिन श्रमिक वर्ग काम से छुट्टी रखते है। श्रमिकों के बच्चों को स्कूल में नियमित भेजने के लिए प्रेरित करने के लिए उनकी उपिस्थति कार्यक्रम में रखने का प्रयास किया गया है। वे अभिभावक के रूप में कार्यक्रम का हिस्सा बन सकेंगे। शिक्षा सत्र 2024-25 में अगस्त, अक्टूबर एवं दिसम्बर में अमावस्या के दिन समुदाय जागृति दिवस कार्यक्रम होंगे। इस दिन सरकारी अवकाश होने की सूरत में अगले दिन कार्यक्रम किया जा सकेगा।
सालाना 2 करोड़ 8 लाख रुपए आएगा खर्च
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने सामुदायिक जागृति दिवस के आयोजन और पुरस्कार के संबंध में आदेश जारी किए है। इसके मुताबिक साल में तीन बार स्कूल के टॉपर पांच-पांच विद्यार्थियों को बीस-बीस रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। तीनों बार अमावस्य के दिन कार्यक्रम होगा। प्रदेश के 69,401 स्कूलों को 2 करोड़ 8 लाख 20 हजार 300 रुपए का बजट आवंटित किया है। एक बार पांच पुरस्कार पर 100 रुपए खर्च होंगे। यानि तीन बार में 300 रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय 51 हजार 977 और माध्यमिक व उच्च माध्यमिक 17 हजार 424 हैं।
सामुदायिक जागृति में यह भी शामिल
इस दिन स्कूल में अध्यापक अभिभावक संघ की बैठक होगी। बाल विवाह, बाल श्रम, महिला सशक्तीकरण, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल, मिड-डे-मील, ठहराव व उपस्थिति, बालिका शिक्षा, जनसहयोग आदि पर चर्चा की जाएगी।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights