Nature Nature

संस्कार, अनुशासन और सकारात्मकता का मंत्र लेकर सेसोमूं स्कूल पहुंचे गणपत बिजारणिया, विद्यार्थियों को मिला प्रेरणादायी मार्गदर्शन

Nature

संस्कार, अनुशासन और सकारात्मकता का मंत्र लेकर सेसोमूं स्कूल पहुंचे गणपत बिजारणिया, विद्यार्थियों को मिला प्रेरणादायी मार्गदर्शन
समाचार गढ़, 14 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़।
सेसोमूं स्कूल में आज विद्यार्थियों के लिए एक विशेष और प्रेरणास्पद अवसर तब बना, जब क्षेत्रीय कौशल परिषद् (SSC) – NSDC के वरिष्ठ मूल्यांकनकर्ता एवं सदस्य गणपत बिजारणिया का विद्यालय में आगमन हुआ। विद्यालय परिसर में उनका गुलदस्तों और तालियों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की प्रेरणा से आयोजित हुआ, जो सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। गणपत बिजारणिया ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि “यदि हम आत्मानुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास को अपनाएं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।”

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें, समय का सदुपयोग करें, और सद्गुणों को अपनाकर खुद को श्रेष्ठ नागरिक बनाएं। उनके अनुभवों और जीवन प्रसंगों ने बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने बिजारणिया के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “आज का यह मार्गदर्शन न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रहेगा, बल्कि उन्हें जीवन की नई दिशा देने वाला साबित होगा।” यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल एक सिखने का अवसर रहा, बल्कि उनके मन-मस्तिष्क में सफलता की सही राह चुनने का संकल्प भी जागृत कर गया।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights