Nature Nature

राजस्थान में लू का कहर जारी, 17 जून से मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Nature

समाचार गढ़, 11 जून 2025। राजस्थान में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। दिन-रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव और तीव्र हीटवेव का दौर जारी है। हालांकि 17 जून से मूसलाधार बारिश की संभावनाओं ने राहत की उम्मीद भी जगा दी है।
राजस्थान में बीते चार दिनों से गर्मी का प्रकोप तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे हीटवेव, तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि का असर बना रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अगले 2 से 3 दिनों तक अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी आगामी 3 से 4 दिन तक हीटवेव और ऊष्णरात्रि की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को राज्य के 12 शहरों में दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान 47.4 डिग्री दर्ज हुआ। चार शहरों में रात का न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 11 से 14 जून तक राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 15 जून से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव के चलते राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है। 16 जून को बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी और दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में प्री-मानसून बारिश सक्रिय होगी। 17 से 18 जून के बीच कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़ जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। यह गतिविधियां 20 जून तक दक्षिणी-पूर्वी और मध्य राजस्थान में केंद्रित रहेंगी।

मानसून प्रवेश की संभावना
20 से 25 जून के बीच मानसून के राज्य में प्रवेश की संभावना है। 21-22 जून के मध्य दक्षिणी-पूर्वी और मध्य-पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 21 जून से पूरे प्रदेश में झमाझम मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत की उम्मीद की जा रही है। अगले कुछ दिन अत्यधिक गर्मी वाले रहेंगे, ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि आमजन दिन में धूप में निकलने से बचें, पानी और तरल पदार्थों का भरपूर सेवन करें और हीट स्ट्रोक से सतर्क रहें।

Related Posts

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights