Nature Nature

एक बेटी के शिक्षित होने से दो घर होते रोशन, बेटियां शिक्षित होंगी तो देश शिक्षित होगा – मेघवाल

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल रहे । विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीबीईओ कार्यालय से पवन कुमार, पी ई ओ जैसलसर देवी सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट चंद्र प्रकाश, युवा नेता पहलाद गुर्जर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर लाल पारीक, विनोद गिरी गुंसाई, सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़, भाजपा नेता एवं समाजसेवी सही राम जाट, संजय कुमार रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक संस्था प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार शर्मा ने की । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति की प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी । वार्षिकोत्सव के इस अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि एक बेटी के शिक्षित होने से दो घर रोशन होते हैं जब हमारे देश की बेटियां शिक्षित होंगी तो हमारा देश भी शिक्षित होगा इसलिए बेटा बेटी में भेदभाव भुलाकर बेटियों को शिक्षित करना अभिभावकों का पहला फर्ज है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर लाल पारीक ने कहा कि जैसे गुरु के बिना मनुष्य का जीवन अंधेर मय होता है ठीक उसी तरह अगर हमारे देश की बेटियां पढ़ी-लिखी नहीं होंगी तो घर में बच्चों का संस्कार ठीक नहीं होगा इसलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ।
इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम के प्रतिनिधि उनके पुत्र रवि शेखर ने स्कूल में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए दो बड़े हॉल मय बरामदा बनाने की घोषणा की। राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा के प्रतिनिधि ओम राणावत ने सांसद कोटे से विद्यालय विकास हेतु पन्द्रह लाख रुपए देने की घोषणा की गई । भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई ने विद्यालय में वाटर कूलर लगाने की घोषणा की । समाजसेवी संजय करनानी ने विद्यालय में मां सरस्वती का मंदिर बनाने की घोषणा की तथा ग्राम पंचायत की सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ द्वारा विद्यालय में रंग रोगन करवाने, टीनशैड लगवाने, पानी की टंकी बनाने तथा विद्यालय के ग्राउंड में ब्लॉक लगाने की घोषणा की । इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि रवि शेखर मेघवाल का माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर स्वागत किया गया । विशिष्ट अतिथियों का भी ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर साफा पहनाकर सम्मान किया गया । वार्षिकोत्सव के इस अवसर पर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । तथा विद्यालय में विशेष योगदान देने वाले भामाशाह जगदीश प्रसाद, हुकमाराम जाखड़, नंदलाल शर्मा, सुशील कुमार मूंधड़ा का विद्यालय परिवार के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर तथा साफा पहनाकर सम्मानित किया गया । विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओ ने सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । मंच का संचालन शिक्षाविद नौरतमल सारस्वत ने किया । वार्षिकोत्सव के इस अवसर पर गांव के गणमान्य भारतीय सेना के रिटायर्ड वारंट ऑफीसर मोहनलाल लिख़ाला, सरपंच प्रतिनिधि भीख राज जाखड़, खुमाराम जाखड़, शिवनारायण सारस्वत, हुकमाराम जाखड़, वीर बिग्गाजी मंदिर के पुजारी तथा गांव के बुजुर्ग मालाराम सारस्वत, गौरी शंकर सारस्वत, नंदलाल, कोडा राम जाखड़, मालाराम शर्मा, चेतन राम, पूर्व उप सरपंच बगता राम जाखड़, सरवन कुमार जाखड़, माला राम मास्टर, सुगना राम जाखड़ श्री भगवान शर्मा सीताराम शर्मा अन्नाराम मेघवाल खेताराम जाखड़ जितेंद्र सिंह राठौड़ धनराज राणा पन्नाराम, सहीराम, खेताराम, अमराराम सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण वार्षिकोत्सव में शामिल रहे । गांव की महिलाएं भी छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई करने के लिए विद्यालय में पहुंची।

सरस्वती वंदना के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ शुरू । फोटो गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा
केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुन राम के प्रतिनिधि रवि शेखर का सम्मान करते ग्रामीण । फोटो गौरी शंकर सारस्वत
वार्षिकोत्सव में विराजमान ग्रामीण तथा छात्र छात्राएं । फोटो गौरीशंकर सारस्वत
विद्यालय में योगदान देने वाले भामाशाह को सम्मानित करते संस्था प्रधान मुकेश कुमार शर्मा । फोटो गौरीशंकर सारस्वत
विद्यालय में योगदान देने वाले भामाशाह का सम्मान करते भाजपा नेता रविशंकर मेघवाल ।
देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति देते विद्यालय के छात्र छात्राएं ।
  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights