Nature Nature

Overnight Oats खाएंगे तो सेहत को होंगे 5 बड़े फायदे, वेट लॉस ही नहीं दिल के लिए भी है फायदेमंद

Nature

समाचार गढ़, 13 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। वेट लॉस जर्नी में चल रहे लोग ओट्स के फायदों के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन हाल के वर्षों में ओवरनाइट ओट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसकी सबसे खास बात है वो तरीके जिनकी मदद से इसे जीरो ऑयल के साथ तैयार किया जा सकता है।

ओवरनाइट ओट्स के कई स्वास्थ्य लाभ देखे गए हैं। इसे, फल दूध, दही और चिया सीडस के साथ मिक्स कर के रात भर रखकर तैयार किया जाता है। तो आइए ओवरनाइट ओट्स के फायदों को विस्तार से जानते हैं।

ओवरनाइट ओट्स कैसे बनाएं?

ओवरनाइट ओट्स बनाने के लिए आपको बस ओट्स में दूध या दही और अपनी पसंद के फल और नट्स मिलाने हैं। इसे रातभर फ्रिज में रखने के बाद सुबह नाश्ते के लिए तैयार हो जाता है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है

ओवरनाइट ओट्स जीरो ऑयल और हेल्दी फैट्स से तैयार होता है। इसलिए इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा नहीं होता है। इसके अलावा ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकॉन फाइबर, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम हो जाता है।

वजन घटाने में मददगार

ओवरनाइट ओट्स में लो कैलोरी और हाई प्रोटीन होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।ओट्स में मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

एनर्जी बूस्टर का काम करता है

ओट्स के गुड कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे रिलीज होते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक शरीर में एनर्जी महसूस करते हैं। साथ ही ओट्स में प्रोटीन मसल्स रिकवरी का काम करता है।

पाचन में सुधार करता है

ओवरनाइट ओट्स में दही या दूध का उपयोग किया जाता है, तो इसमें प्रोबायोटिक्स भी शामिल हो जाते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। ओट्स में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जिससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और इसमें मौजूद फाइबर से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights