Nature Nature

स्व. भंवरलाल जी सोनी की स्मृति में श्रीडूंगरगढ़ में महिला निशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र 4 जून से होगा प्रारंभ, सिलाई-कढ़ाई से लेकर लोक-मांडना तक मिलेगा प्रशिक्षण

Nature

समाचार गढ़ 31 मई 2025— कस्बे के कालूबास क्षेत्र में स्वर्गीय भंवरलाल जी सोनी सुपुत्र श्री मूलचंद जी सोनी की स्मृति में महिला निशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र आगामी 04 जून 2025 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होने जा रहा है। यह केन्द्र महिलाओं के कौशल विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जहां सिलाई, कढ़ाई, क्रोसिया वर्क, मेंहदी, लोक-मांडना जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक हस्तशिल्पों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण केन्द्र स्व. भंवरलाल जी सोनी के सुयोग्य पुत्रगण श्री नंदकिशोर जी एवं महेन्द्र कुमार जी सोनी द्वारा रामप्यारी देवी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यह केन्द्र बारहों महीने लगातार सक्रिय रहेगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आगे भी कई योजनाएं प्रारंभ की जाएंगी।

प्रशिक्षण केन्द्र की विशेषता यह रहेगी कि सभी ट्रेनर महिलाएं ही होंगी, जिससे महिलाओं को सहज वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इच्छुक महिलाएं अपना पंजीकरण चेतन स्वामी के मोबाइल नंबर 9461037562 पर करवा सकती हैं।

यह पहल न केवल महिलाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने वाली है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम है।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights