Nature Nature

श्रावण मास में श्रीराम मंदिर में भजनों की अमृत वर्षा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Nature

श्रीडूंगरगढ़, 18 अगस्त 2024 – आडसर बास स्थित श्रीराम मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्री राम मंदिर सत्संग समिति द्वारा हर रात भजन और कीर्तन का विशेष आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल तापड़िया ने बताया कि हर दिन नए-नए भजन गायकों द्वारा भजनों की अमृत वर्षा हो रही है।

संस्था मंत्री जगदीश राठी ने कहा कि भक्तों का अपार प्यार और स्नेह प्राप्त हो रहा है, जिससे मंदिर प्रांगण में जगह भी कम पड़ रही है। समिति के उपाध्यक्ष श्रीगोपाल मूंधड़ा ने बताया कि सोमवार को पवन कुमार एण्ड पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड व भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

शनिवार को राव एण्ड पार्टी, जोधपुर ने शानदार संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान नारायण कलाणी, राजेश चूरा, सांवरमल, प्रहलाद सुथार, भूमिका पांडिया, पवन व्यास, दिलीप भाई, हनुमान कुदाल, गंगाराम भाट, नेहा सारस्वत, दीपक पांडिया, सुभाष स्वामी, मनीष महादेव, महेश चूरा, राजेश शर्मा आदि कलाकारों का संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Posts

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

खेल और खिलाड़ी

खेल और खिलाड़ी

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights