Nature Nature

केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी, नेत्र चिकित्सा शिविर में पहुंचे सीएमएचओ डॉ. मो. अबरार

Nature

केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी, नेत्र चिकित्सा शिविर में पहुंचे सीएमएचओ डॉ. मो. अबरार
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। चार दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर के आज तीसरे दिन अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। यह शिविर लॉयन्स क्लब श्रीडंगरगढ़ द्वारा जिला अन्धता निवारण समिति से सहयोग से किया जा रहा है। लैंस प्रत्यारोपण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर डॉक्टर मोहम्मद अबरार ने आयोजित समारोह में ये उदगार व्यक्त किये। इस अवसर पर इन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य लाभ की विभिन्न योजनाओं के बारे में व्यापक जानकारी दी तथा सभी को इनसे जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया। इस दौरान डॉ. अबरार ने क्षेत्र में चिकित्सा शिविर आयोजित करने पर कस्बे की नर सेवा नारायण सेवा समिति का उदाहरण देते हुए भुरी-भुरी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम तापड़िया ने इस प्रकार के शिविर निरंतर नियमित अंतराल के बाद लगाने का आग्रह विभाग से किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक एस.के. बिहानी ने लाभार्थियों, आयोजकों, भामाशाहों का क्लब और विभागीय अधिकारियों का आभार जताते हुए इन शिविरों का लाभ उठाने की जानकारी दी। प्रमुख नेत्र चिकित्सक सुनील कुमार गोयल ने सभी लाभार्थियों, उनके परिजनों को दवाई और आवश्यक रख रखाव और उचित सावधानी रखने की जानकार दी तथा सभी के लेंस सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किये गए है। क्लब के संस्थापक सक्रिय सदस्य मदन लाल पेड़ीवाल ने फरवरी में अगले केम्प आयोजन की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष महेंद्र लखोटिया ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त कार्मिक हेमराज और मैना देवी के निःशुल्क सहयोग के लिए उन्हें संम्मानित किया गया। क्लब की और से मंचस्थ महानुभावो, चिकित्सको, नर्सिंग स्टाफ, कार्मिकांे, कार्यकर्ताओं को भी संम्मानित किया गया। शिविर में सुरेश झंवर, भेंरुदान मोहता, सौरभ दुगड़, रमेश राजपुरोहित, दुर्गाेप्रसाद गोदारा, मुकेश डागा, प्रेम सिंधी, सूर्य प्रकाश तापड़िया ,सत्य नारायण स्वामी, महावीर प्रसाद माली, विष्णु बिहानी, हेतराम मोट, श्रवण सारस्वत, लक्की सिंधी, रमाकांत झंवर, रामगोपाल प्रजापत आदि ने सेवाएं दी, शिविर में आर्थिक सौजन्य श्री बांके बिहारी जी वृंदावन वाले का रहा। जिला अंधता निवारण समिति, बीकानेर एवं राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी, श्रीडूंगरगढ़ सहयोगी संस्थाएं थी। समारोह का संचालन विजयराज सेवग ने किया।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights