Nature Nature

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह: जिला स्तरीय कार्यशाला में गूंजा महिला सशक्तीकरण का संदेश, 8 मार्च तक चलेंगी विशेष गतिविधियां

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर,3 मार्च 2025। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत 8 मार्च तक जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी श्रृंखला में महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला सोमवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुई।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के साथ भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से महिला उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता एवं बैंक की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभागीय योजना ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के सकारात्मक पहलू पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिला अधिकारिता एक सोच है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम छोर की बालिकाओं एवं महिलाओं के जीवन को उचित दिशा देना है। महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं हो, इसके लिए सखी सेन्टर तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र निरंतर कार्यरत है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अभिलाषा आल्हा ने बताया कि महिला एवं किशोरियों के कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण संबंधित कानून व प्रावधानों की जानकारी महिलाओं को होना आवश्यक है। स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ने महिलाओं को अधिनियम और कानूनों के सकारात्मक पक्ष को समझने और इनका सदुपयोग करने की सलाह दी। इसी दौरान डॉ. नूरजहां, श्रीमती सुनीता हटीला द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को जारूगकता उद्देश्य से कानून संबंधित प्रावधानों का व्याख्यान दिया गया। एसबीआई वेल्थ के श्री अमनदीप सिंह व श्री धर्मपाल द्वारा साइबर ठगी की जानकारी देते हुए, डिजिटल अरेस्ट से सुरक्षित रहने हेतु जानकारी दी गई। एसबीआई के प्रेमप्रकाश एवं यशवीर द्वारा म्यूचल फंड के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. राधा सोलंकी ने कार्यशाला का संचालन किया। कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार, महिला अधिकारिता पर्यवेक्षक मंजू बिश्नोई, रश्मि व्यास, अनुराधा पारीक, डॉ. मंजू मीणा आदि मौजूद रहे।

Related Posts

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights