Nature Nature

जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ ने खेल महाकुंभ में मारी बाजी, कई प्रतियोगिताओं में रहा अव्वल

Nature

समाचार गढ़ 17 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के जयपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) के मैदान में चल रहे 11 वर्षीय खेल महाकुंभ में कल जयपुर पब्लिक स्कूल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की।

छात्र वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में जेपीएस की टीम ने लोडेरा को हराकर फाइनल अपने नाम किया। इसी तरह कबड्डी छात्रा वर्ग में भी जेपीएस की बालिकाओं ने फाइनल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं छात्र वर्ग खो-खो का विजेता लोडेरा की टीम रही।

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी जेपीएस के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। विद्यालय ने 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, छात्र एवं छात्रा वर्ग की 100 मीटर रिले दौड़, जिम्नास्टिक और साहित्य-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त कर श्रेष्ठता साबित की।

दूसरे विद्यालयों ने भी खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लंबी कूद में ठुकरियासर और 50 एवं 100 मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में गुसांईसर बड़ा की टीम विजेता रही।

खेल महाकुंभ का समापन आज कबड्डी छात्र वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस मुकाबले में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल बंजानसर विजेता और बालाजी स्कूल बाड़ेला उपविजेता रहे।

वहीं दूसरी ओर, बीकानेर बॉयज स्कूल में चल रही 69वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता में भी जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने जगह बनाई है और कल होने वाले फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेगी।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights