Nature Nature

होली से पहले ठिठोली, फिसलती जुबान…..सुनो लगाके कान

Nature

समाचार-गढ़, 18 फरवरी, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विधानसभा के चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनैतिक सरगर्मियां बढ़नी शुरू हो चुकी है। इस राजनैतिक द्वंद में अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए माकपा-भाजपा-कांग्रेस तीनों ने ताल ठोक दी है। राजस्थान सरकार के बजट में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ का भी विशेष ध्यान रखा गया है। वर्तमान विधायक गिरधारी लाल महिया को राजस्थान की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा दिये गए उपहारों को प्राप्त करने का जहां अवसर मिला तो वहीं कांग्रेस ने सत्तारूढ़ सरकार के प्रदेश हितैषी रूप को जनता के सामने रखने के साथ खुद के प्रयासों का भी उल्लेख करने में कमी नहीं रखी। जनता ने इसे तो स्वीकार कर लिया पर पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी और पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा ट्रोमा सेंटर को लेकर की जा रही बयानबाजी न केवल प्रतिद्वंद्वी कार्यकर्ताओं बल्कि खुद भाजपा के कार्यकर्ताओं को हंसाने और बाल नोचने वाली लग रही है। एक भाजपा कार्यकर्ता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि “के कराँ, म्हारे तो ओई पाँति आयडो लागै। कठै काडा”।

भाजपा के इस वरिष्ठ नेता ने ट्रोमा सेंटर को लेकर कहा कि सरकार ने पहले भी पॉली ट्रोमा सेंटर बनाने की बात कही थी तो अब क्या दो पॉली ट्रोमा सेंटर बनेंगे। जबकि पिछली बार मिनी ट्रोमा सेंटर की घोषणा की गई थी परंतु इस बार ट्रोमा सेंटर की घोषणा हुई है जो क्षेत्र के लिए नितांत आवश्यक है। परंतु धरातलीय ज्ञान की कमी के चलते नेताजी उल्टा खुद ट्रॉल हो गए। अब प्रतिपक्ष को चस्केदार टॉपिक भी मिल गया है।

इस फिसलती जुबान को सुने इस लिंक पर

https://fb.watch/iKO1KcOus7/?mibextid=RUbZ1f

  • Related Posts

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights