Nature Nature

महाकुंभ का अंतिम दिन: श्रद्धालुओं की संख्या 67 करोड़ के करीब, संगम पर आस्था का सैलाब

Nature

समाचार गढ़ 26 फरवरी 2025 प्रयागराज में 45 दिनों से जारी महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ हो रहा है। अब तक 65 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, जो अमेरिका की आबादी (लगभग 34 करोड़) से दोगुना है। आज सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे, और अनुमान है कि दिन के अंत तक 3 करोड़ लोग और संगम में डुबकी लगाएंगे, जिससे कुल संख्या 66 से 67 करोड़ तक पहुंच सकती है।

दुनिया की कई आबादियों से ज्यादा

महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या 193 देशों की कुल जनसंख्या से अधिक है। केवल भारत और चीन ही ऐसे देश हैं, जिनकी आबादी महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालुओं से अधिक है। योगी सरकार का दावा है कि इस महाकुंभ में दुनिया के हिंदू समुदाय की लगभग आधी आबादी उमड़ी है।

प्रयागराज में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था, भारी भीड़

महाकुंभ के अंतिम स्नान को देखते हुए 25 फरवरी की शाम से प्रयागराज में वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी गई है। मेले के अंदर भी किसी भी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं। रात से ही संगम जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए स्नान के बाद श्रद्धालुओं को घाट खाली करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

JMM सांसद महुआ माझी सड़क हादसे में घायल

महाकुंभ से लौट रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माझी का परिवार झारखंड के लातेहार में सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में महुआ माझी, उनके बेटे-बहू और ड्राइवर को चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Posts

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

ब्रेकिंग न्यूज़ | चारधाम यात्रा 2026 | उत्तराखंड समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की…

खाटूश्यामजी में फाल्गुन लक्खी मेला 21 से 28 फरवरी तक, वीआईपी दर्शन बन्द, 8 किमी पैदल कर होंगे दर्शन

खाटूश्यामजी में फाल्गुन लक्खी मेला 21 से 28 फरवरी तक, वीआईपी दर्शन बन्द, 8 किमी पैदल कर होंगे दर्शनसमाचार गढ़, 18 फरवरी 2026। खाटूश्यामजी में फाल्गुन लक्खी मेला 21 फरवरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights