Nature Nature

महिमा दुगड़ बनी सिविल जज, कस्बे की प्रथम महिला जज को कस्बेवासी दे रहे बढ़चढ़ कर बधाई

Nature

समाचार गढ़, 27 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बेटी महिमा दुगड़ ने अपने दूसरे प्रयास में ही राजस्थान न्यायिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की प्रथम महिला जज बनने का गौरव हासिल किया है। महिमा के अथक परिश्रम और विधिवत अध्ययन के बाद सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बनने पर घर में खुशियों का माहौल है। महिमा के पिता हनुमान दुगड़ ने बताया कि महिमा का लक्ष्य शुरू से ही जज बनने का रहा है। उसने उसी दिशा में निरन्तर प्रयास किया और आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करके परिवार का गौरव बढ़ाया है। महिमा की मम्मी रेखादेवी दुगड़ ने बताया कि महिमा अपने लक्ष्य के साथ काफी मिलनसार और सरल स्वभाव की है। उसने अपने लक्ष्य को पाकर हमें गौरवांवित किया है। जैन समाज के युवा राजू हिरावत ने बताया कि महिमा द्वारा कस्बे की प्रथम महिला जज बनने का गौरव प्राप्त किया है और इसके साथ ही उसने इस दिशा में प्रयास कर रहे युवक-युवतियों के लिए नजीर पेश की है। राजू हिरावत ने बताया कि मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले महिमा का जज बनना अन्य के लिए प्रेरणादायक है। महिमा के पिता हनुमान दुगड़ के स्वयं के कपड़ों की दुकान है और उसकी माँ गृहिणी है।
महिमा दुगड़ ने बताया कि उसके पापा- मम्मी के साथ उसकी दादी कंचन देवी दुगड़ ने उसका हमेशा साथ दिया। महिमा ने बताया कि आरजेएस का पैटर्न जानने के लिए उसने एक बार पहले भी आरजेएस का एग्जाम दिया था परन्तु उसमें हुआ नहीं तो दुबारा वापिस दिया। इस बार उसने पूरी मेहनत की और उसका चयन हो गया। महिमा ने बताया कि वह रोज 8घण्टे पढ़ाई करती थी। किसी निजी संस्थान के नोट्स भी पढ़े। ऑनलाइन क्लासेस ली। महिमा ने बताया कि अध्यात्म भी उसके इस सफलता में सहायक बना है जिसके कारण वह हमेशा ऊर्जावान रही।
महिमा को तेरापंथ समाज की प्रथम नागरिक सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, एडवोकेट बाबूलाल दर्जी, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा फोन पर बधाई दी जा रही है।

  • Related Posts

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights