Nature Nature

पर्यावरण दिवस पर मौसम विभाग का डबल अलर्ट: राजस्थान के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 8 जून तक हीटवेव की चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, 5 जून, 2025। मौसम विभाग ने आज 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार अलवर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, जयपुर शहर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान आपेक्षित हवा की गति 40-60 KMPH रहने की संभावना है। इन 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के ताजे Prediction के अनुसार चूरू, सीकर, झुंझुनू, करौली जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज सतही हवा के साथ मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान धूलभरी आंधी की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश हुई। मौसम केन्द्र के अनुसार वनस्थली में 34, सीकर में 15, गंगानगर में 20, फतेहपुर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से वातावरण सर्द हो गया।

6 जून से खत्म हो जाएगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां गुरुवार को भी जारी रहेंगी। इसके बाद छह जून से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम केन्द्र के अनुसार, 6 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने और तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की आशंका है।

  • Related Posts

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड…

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights