Nature Nature

विधायक सारस्वत ने विधानसभा में एलएनटी कम्पनी के खिलाफ रखी बात, बंद पड़े जीएसएस का काम शुरू करने की मांग

Nature

समाचार गढ़, 24 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने पर्ची के माध्यम से राजस्थान विधानसभा में अपना वक्तव्य देते हुए कहा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा विद्युत विस्तार के लिए एलएनटी नाम की कंपनी को ठेका दिया गया। विधायक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार ने 132 केवी जीएसएस राजपुरा और जाखासर में स्वीकृत किए। इनके काम एलएनटी कंपनी को करने थे, लेकिन एलएनटी कंपनी दोनों जीएसएस को 5 साल में पूरा नही कर पाई और यह जीएसएस लंबित पड़े हैं। एलएनटी कंपनी के पास है ना तो कोई मैन पावर है ना ही कोई काम करने वाले कर्मचारी हैं। विधायक ने ऊर्जा मंत्री से सदन के माध्यम से आग्रह किया की बिजली कटौती से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों की फसलें खराब हो रही है। ट्रपिंग और एलटी से किसानों को बिजाई के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लाइन फाल्ट होती है, तो कंपनी के कर्मचारी काम करने पहुंचते हैं। विधायक सारस्वत ने सरकार से आग्रह किया की एलएनटी कंपनी काम नही कर पा रही है। ऐसे में कंपनी को पाबंद किया जाए। जो ठेका कंपनी ले रखा है उसका काम समय पर पूरा करे अन्यथा बिजली के अभाव में किसानों की हालत खराब हो जाएगी। विधायक सारस्वत ने सदन में बोलते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों के 72 घंटे में ट्रांसफार्मर देने के नियम है। परंतु समय पर ट्रांसफर नहीं मिल रहे हैं। इससे किसानों की फसलें जल रही है। उन्होंने मांग की कि किसानों को समय पर ट्रांसफार्मर दिया जाए ताकि उनकी फसल को नुकसान नहीं हो। विधायक सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों को रात के समय भी जाए। विधायक सारस्वत ने सदन के माध्यम से ऊर्जा मंत्री से निवेदन किया कि बिजली की ऐसी व्यवस्था करें जिससे किसानों को लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली की हो रही ट्रिपिंग की समस्या से कुओं की मोटरें जल जाती हैं। कुओं में मोटर वापस लोडिंग करने में और लगाकर फिट करने में किसानो का लगभग 20 हजार रुपए खर्च हो जाता है।

  • Related Posts

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights