Nature Nature

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने की घोषणा, सैंकड़ों ग्रामीण रहे उपस्थित

Nature

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने की घोषणा, सैंकड़ों ग्रामीण रहे उपस्थित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 29 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा में आज आयुर्वेद औषधालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। इस मौके पर गांव में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने क्षत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत से गांव के आयुर्वेदिक औषधि की चारदीवारी बनवाने तथा सातलेरा से दो किलोमीटर दूर उत्तर दिशा रोही स्थित गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर तक डामरीकरण सड़क बनवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव सातलेरा हाईवे से वीर बिग्गाजी मंदिर की दूरी दो किलोमीटर है। यहां से मंदिर तक ग्रेवल सडक तो बनी हुई है लेकिन पक्की सड़क नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को 5 किलोमीटर बिग्गा गांव घूमकर आना पड़ता है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। अगर यहां से मंदिर तक डामरीकरण सड़क बन जाए तो ग्रामीणों सहित श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव के आयुर्वेद औषधालय की चार दिवारी करवाने तथा गांव से गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी मंदिर तक डामरीकरण सड़क बनवाने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।  कार्यक्रम का संचालन नौरतमल सारस्वत ने किया।

आयुर्वेद औषधालय के लिए भूमि दान देने वाले स्व. लादूराम जाखड़ परिवार का विधायक ने किया आभार व्यक्त।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने की आयुर्वेद औषधालय की चार दिवारी करवाने की घोषणा ।
ग्रामीणों ने किया विधायक ताराचंद सारस्वत का स्वागत ।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights