Nature Nature

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: राजस्थान की दहलीज पर बारिश, 28 जिलों में अलर्ट जारी

Nature

समाचार गढ़, 18 जून 2025।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के सिस्टम ने ठहरे हुए मानसून को आखिरकार गति दे दी है। 26 मई से 16 जून तक थमा मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है और बीते दो दिनों (16-17 जून) में राजस्थान की सीमाओं तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार या गुरुवार को मानसून प्रदेश में विधिवत प्रवेश कर लेगा।

इससे पहले ही प्री-मानसून बारिश ने दस्तक दे दी है और मंगलवार रात से ही कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए राजस्थान के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 15 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में आज का अलर्ट —

ऑरेंज अलर्ट (भारी बारिश संभावित):
जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़।

येलो अलर्ट (हल्की से मध्यम बारिश की संभावना):
जोधपुर, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, भरतपुर, अलवर और दौसा।

जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी जारी है। किसानों और गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता और बढ़ सकती है।

Related Posts

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे…

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन कमजोरी रही, लेकिन आखिरी 30 मिनट में बिकवाली और तेज हो गई। निफ्टी 24,200 के अहम स्तर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights