Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे नव नियुक्त जिला जज अश्विनी विज, कोर्ट परिसर में हुआ भव्य स्वागत

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पदभार संभालने से ठीक पहले गुरुवार को नव नियुक्त जज अश्विनी विज का श्रीडूंगरगढ़ आगमन अधिवक्ताओं के लिए एक विशेष पल बन गया। कोर्ट प्रांगण में पहुंचे विज का सपत्नीक गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अधिवक्ताओं व अभियोजन अधिकारियों ने माल्यार्पण कर जिला जज विज का अभिनंदन किया। इस अवसर पर एडीजे सरिता नौशाद, बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, गोपीराम जानू, भरतसिंह राठौड़, साजिद खान, बाबूलाल दर्जी, कैलाश सारस्वत, पूनमचंद मारू, राधेश्याम दर्जी, ललित मारू, रामलाल, केके पुरोहित, संजय बोहरा, ओम बारोठिया, ओमप्रकाश मिडल, अबरार खान, प्रकाश पुरोहित, सुखदेव व्यास, अश्विनी व्यास सहित कई वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
अभियोजन पक्ष से सपन कुमार, लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध सहित कोर्ट स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल रहा।

मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने जानकारी देते हुए बताया कि अश्विनी विज वकील कोटे से चयनित हुए हैं और उन्होंने करीब 18 वर्षों तक अधिवक्तावृत्ति की है।

स्वागत समारोह में जिला जज विज ने कहा— “आप सभी का स्नेह और सम्मान मैं जीवनभर संजोकर रखूंगा।”
उनके इस भावनात्मक उद्बोधन और आगमन पर हुए उत्साहपूर्ण स्वागत को लेकर अधिवक्ताओं में विशेष उमंग दिखाई दी।

  • Related Posts

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड…

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights