Nature Nature

मनमर्जी से कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्त करने का विरोध, जसनाथी महासभा की आमसभा 13 अगस्त को

Nature

समाचार-गढ़, 8 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के गत माह हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा संस्था के नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमर्जी से कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्त करने का विरोध करते हुए सोमवार को अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के महामंत्री रघुनाथ सिद्ध ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के नाम से प्रिंट और सोशल मीडिया पर प्रकाशित करवाए गए समाचार का मैं सिरे से खारिज करता हूं। उन्होंने समाचार पत्रों को जारी विज्ञप्ति में बताया कि अध्यक्ष ने संस्था के नियमों के विरुद्ध जाकर बैठक का आयोजन किया है। क्योंकि नियम अनुसार कार्रवाई का रजिस्टर महामंत्री के पास होना चाहिए और वह रजिस्टर मेरे पास मौजूद है। जबकि मैं उक्त बैठक में उपस्थित ही नहीं था । उन्होंने आगे कहा कि बतौर महामंत्री मैंने नियम कानून कायदे के हिसाब से 31 जुलाई को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 13 अगस्त 2023 को दिन में 11 बजे सिद्ध धर्मशाला श्री डूंगरगढ़ में अखिल भारतीय जसनाथी महासभा की आमसभा आहूत की हुई है, जिसमें कार्यकारिणी के 16 सदस्यों का चयन किया जाएगा जबकि अध्यक्ष द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आपस में चर्चा के नाम पर लोगों को इकट्ठा कर नियम विरुद्ध सदस्यों का चयन कर समाज को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में महामंत्री ने संपूर्ण सिद्ध समाज महासभा के सदस्यों से अपील करते हुए 13 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के 16 कार्यसमिति सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन करने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights