Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में स्वाधीनता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Nature

समाचार-गढ़, 8 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा स्वाधीनता दिवस पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है। परिषद के मंत्री ललित कुमार बाहेती के कथनानुसार परिषद पिछले लगभग सत्रह वर्षो से स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती आई है। परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि दिनांक पांच अगस्त को परिषद की कार्यकारिणी को आयोजित बैठक में शिविर आयोजन का निर्णय लिया गया जिसमे विजयराज सेवग को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया। शिविर प्रभारी विजयराज सेवग ने बताया कि परिषद का यह 37वा रक्तदान शिविर है तथा स्व मोतीलाल जी तापड़िया की पुण्य स्मृति में लक्ष्मीदेवी मोतीलाल तापड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट,मुंबई के आर्थिक सौजन्य से उनका प्रथम रक्तदान शिविर है। शिविर दिनांक 15 अगस्त को नागरिक विकास परिषद के आडसर बास स्थित भवन में होगा। शिविर का समय सुबह दस बजे से बाद दोपहर तीन बजे तक रहेगा। शिविर के सफल आयोजन हेतु परिषद के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देगी एनवीपी, स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़। नागरिक विकास परिषद द्वारा स्वाधिनता दिवस के मौके पर विद्यार्थियों में सहशैक्षिक प्रतिभाओं का विकास करने के लक्ष्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। संस्था के सांस्कृतिक मंत्री मनोज गुंसाई ने बताया कि संस्था द्वारा संस्था भवन में दिनांक 11 अगस्त को सुलेख, भाषण एवं श्रुतिलेख प्रतियोगिता का आयोजन होगा व इसी प्रकार 12 अगस्त को कविता पाठ, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं का परिणाम 13 अगस्त को घोषित किया जाएगा एवं सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में अलग अलग आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में सभी विद्यालयों द्वारा अपने विद्यालय के श्रेष्ठ दो-दो प्रतिभागियों की एंट्री 10 अगस्त तक दी जा सकेगी।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights