समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाइवे 11 के पास स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास बनी पानी की खेळ व पक्षी चबूतरा नहीं तोड़ने की मांग हिन्दु क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने पालिका अधिशाषी अधिकारी से पत्र लिखकर की है। उन्होंने विरोध जताते हुए बताया है कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आगे गायों के लिए पीने के पानी की खेळ बनी हुई है और उसके पास पक्षी चबूतरा भी बना हुआ है जिसको शिक्षा अधिकारी तुड़वा रही है। कार्यालय की दीवार को तोड़ा गया है और सर्विस रोड तक तारबन्दी की जा रही है। जिसके कारण पक्षी चबूतरा व खेळ भी तारबंदी के अन्दर आ जायेंगे। जिसके कारण पशु पानी नहीं पी पायेंगे। यहां चबूतरा व खेळ 40 सालों से बनी हुई है। सीबीईओ द्वारा इस तरह तारबन्दी करना कतई सही नहीं है। काफी लोगों ने विरोध जताते हुए इसे नहीं तोड़ने की मांग की है और तारबन्दी दीवार की सीमा में ही करने की बात कही है।














