Nature Nature

एसएफआई नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़का विरोध, जनप्रतिनिधियों  ने की कार्रवाई की निंदा

Nature

समाचार गढ़ 20 मई 2025 श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति के नेता व एसएफआई कार्यकर्ता स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर और उप जिला अस्पताल की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन देना चाह रहे थे।

इसी दौरान श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने एसएफआई नेता मुकेश ज्याणी और विवेक लावा को गिरफ्तार कर थाने के लॉकअप में बंद कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जनप्रतिनिधियों  में आक्रोश फैल गया।

विरोध करना लोकतंत्र में नागरिकों का मौलिक अधिकार है, लेकिन पुलिस द्वारा किए गए दमनात्मक रवैये को लेकर आरोप लग रहे हैं कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रही है।

आज की इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है। इस विरोध की कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, अशोक शर्मा, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, सरपंच सुनील मलिक, सरपंच सुनील मेघवाल, हरि प्रसाद सिखवाल, रामकिशन गावड़िया, मोहन गोदारा, उपसरपंच लालचंद सारण, रामनिवास बाना, दानाराम, मदन प्रजापत, गोपाल भादू, गिरधारी जाखड़, राजेंद्र जाखड़, मनीष नायक, नारायण सिद्ध, डुंगर माहिया, सीताराम खिलेरी, सहीराम भूवाल, प्रतीक शर्मा, जगदीश रैगर, राजेंद्र स्वामी, जाविद बेहलीम, राजाराम गोदारा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सभी ने एकमत से पुलिस की इस कार्रवाई को असंवैधानिक और लोकतंत्र के विरुद्ध बताया।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights