Nature Nature

समाचार गढ़ पर पढ़ें विश्वसनीय और खास खबरें

Nature

तेरापंथ किशोर मंडल के किशोरों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लहराया परचम

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ किशोर मंडल के अभियान K Connect North Zone के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़, राजसमन्द, बोरावड़ व कांकरोली का Zoom ई-मीटिंग कार्यक्रम नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ शुरू हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय व जोनल पदाधिकारियों ने किशोर मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने प्रेरणादायक वक्तव्य देते हुए राष्ट्रीय टीम का स्वागत किया और संगठनात्मक कार्यों व भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा प्रस्तुत PPT प्रेज़ेंटेशन को राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सुव्यवस्थित व प्रभावी बताते हुए सराहा। राष्ट्रीय टीम ने मंथन ज्ञान प्रतियोगिता, आध्यात्मिक बिग बॉस, रास्ते-ते की सेवा, अभिनव सामायिक सहित विभिन्न सामाजिक-आध्यात्मिक गतिविधियों की प्रशंसा की। बैठक में 100 से अधिक किशोरों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया तथा आगामी राष्ट्रीय-प्रादेशिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का मार्गदर्शन दिया गया भजन संध्या के तहत 70 से अधिक सफल आयोजनों और आगामी अधिवेशन में 20 से अधिक किशोरों की सहभागिता का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। राष्ट्रीय टीम से बजरंग कुंडलिया, श्रेणिक कुचेरिया, कार्तिक जैन, सौरभ सिंघी, अक्षत पोरवाल सहित श्रीडूंगरगढ़ से संयोजक मुदित पुगलिया, सह संयोजक विशाल बोथरा, तनिश छाजेड़ व अन्य किशोर साथी उपस्थित रहे।

खेजड़ी बचाओ आंदोलन को अभिभाषक संघ का समर्थन
अंधाधुंध कटाई रोकने के लिए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, कठोर कानून बनाने की मांग

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ ने आज उपखंड अधिकारी श्रीशुभम शर्मा के मार्फ़त माननीय राज्यपाल राजस्थान को ज्ञापन देकर राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई नही करने की मांग की हैंआज अंधाधुंध कटाई के कारण खेझड़ी वृक्ष संकट में है। विकास के नाम पर लगातार हो रही खेजड़ी वृक्षों की कटाई को लेकर बीकानेर संभाग मुख्यालय पर चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ महापड़ाव आंदोलन’ को अब अभिभाषक संघ श्रीडूंगरगढ़ का भी समर्थन मिला है। अभिभाषक संघ की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू की अगुवाई में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि खेजड़ी वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान का भी प्रतीक है। मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि बिश्नोई समाज सहित सर्व समाज खेजड़ी वृक्ष की कटाई रोकने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है, लेकिन प्रभावी कानून के अभाव में कटाई पर पूर्ण रोक नहीं लग पा रही है। अभिभाषक संघ ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे राज्य सरकार को निर्देशित करें कि खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण हेतु तत्काल प्रभाव से प्रभावी व कठोर कानून बनाया जाए, जिससे अंधाधुंध कटाई पर रोक लगे और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान एडवोकेट साजिद खान, गोपीराम जानू, लेखराम चौधरी, मांगीलाल नैण, बाबुलाल दर्जी, ओमप्रकाश पंवार, पूनमचंद मारू, राजूराम जाखड़, कैलाश सारस्वत, पुखराज तेजी, सुखदेव व्यास, पंकज पंवार, संजय बोहरा, बृजेश पुरोहित, भँवरलाल गोदारा, अबरार मोहम्मद, बजंरग ज्याणी, रणवीर सिंह खीची, राजूराम बाना, मोहननाथ सिद्ध, मदन गोपाल स्वामी, ओमप्रकाश मोहरा, जयप्रकाश मीणा भगीरथ नायक सुखदेव व्यास ,अश्वनी व्यास, कैलाश व्यास ओमप्रकाश मिडल राजाराम नैण आदि मौजूद रहे।

खेजड़ी संरक्षण के लिए सख्त कानून की मांग, भारतीय किसान संघ ने SDM शुभम शर्मा को सौंपा ज्ञापन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। खेजड़ी वृक्ष संरक्षण को लेकर चल रहे “खेजड़ी बचाओ” जन आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान संघ, जिला बीकानेर ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी (SDM) शुभम शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि खेजड़ी वृक्ष राजस्थान की पहचान, पर्यावरण संतुलन, पशुपालन और किसान की अर्थव्यवस्था का आधार है, लेकिन बीकानेर सहित कई क्षेत्रों में इसकी अंधाधुंध कटाई व अवैध नुकसान की घटनाएं बढ़ रही हैं। कमजोर दंड व्यवस्था के कारण दोषियों में कानून का भय नहीं है। भारतीय किसान संघ ने खेजड़ी को विशेष संरक्षित वृक्ष घोषित करने, कटाई पर कठोर दंड, विशेष निगरानी तंत्र के गठन तथा बीकानेर में चल रहे आंदोलन की मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि समय रहते निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।

एएसआई पदोन्नति पर मोमासर बास में पुलिस जवानों का सम्मान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाने में हैड कांस्टेबल पद से लिखित व फिजिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर एएसआई पद पर पदोन्नत हुए भगवानाराम व रामस्वरूप विश्नोई का गुरुवार को मोमासर बास में युवा शक्ति द्वारा सम्मान किया गया। कन्हैया लाल स्वामी के निवास पर युवाओं ने दोनों एएसआई को फूलमालाएं पहनाकर व साफा पहनाकर बधाई दी।
गोष्ठी में दोनों एएसआई ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को शांतिप्रिय बताते हुए युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा अपराधों की जननी है और समाज को मिलकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में दोनों पुलिस जवानों ने सभी युवाओं का आभार जताया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री भरत सुथार, पूरण स्वामी, शिव तावनियां, भवानी सेनी, सद्दाम कायमखानी, महेश माली, सीताराम स्वामी, कालू स्वामी, बनवारी नाई, दीपक शर्मा, सीताराम छंगाणी, पूर्व पार्षद गोपाल शास्त्री, जस्सू नाई, केके जागिड़, बिलाल बहेलिम, गजानंद जोशी, विष्णु नाई, गज्जू माली, काना वाल्मीकि, सुरेंद्र वाल्मीकि, सोनू मुगल, मोहम्मद रफीक, किशोर मारु, प्रभु भादू, बबलू सिंधी, नारायण जोशी, महेश तावानियां, जीडी शेखावत, अनुराग बिहानी, यशु चोरड़िया सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

Related Posts

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights