Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी पर्व का हुआ धूमधाम से आयोजन

Nature

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सेसोमूं स्कूल में गुरूवार को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी पर्व का बड़ी धूमधाम से आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्याम महर्षि, अध्यक्ष, राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ थे और विशिष्ठ अतिथि की भूमिका सेसोमूं स्कूल के पूर्व छात्र श्री रिषभ सोनावत, चार्टर्ड अकाउंटेंट, बीकानेर ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 12वीं के छात्र नवीन गोदारा को ‘बेस्ट स्टुडेंट आफ दी इयर’ एवं ‘बेस्ट स्पोट्र्स ब्वाॅय’ के रूप में पुरस्कृत किया गया। ‘बेस्ट स्पोट्र्स गर्ल’ के रूप में कक्षा 12वीं की छात्रा कनिष्का बिहानी और ‘बेस्ट स्टुडेंट रनर अप’ के रूप में कक्षा 12वीं की छात्रा तनिषा लखोटिया को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को देश के संविधान की रक्षा एवं अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ठ अतिथि ने सेसोमूं परिवार को शुभकामना देते हुए छात्रों को उन्नति-पथ पर सदैव अग्रसर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शाला के चेयरमैन श्री जगदीष प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में शाला के प्राचार्य श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर गूगल टीम के मैनैजर प्रिंस शर्मा, कस्बे के गणमान्य व्यक्ति श्री रूपचंद सोनी, श्री महावीर माली, श्री सुभाष शास्त्री, गिरधारीलाल जाखड़, सोमवीर एवं बच्चों के अभिभावकगण आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान उन्होंने SCO की 25 वर्षों की यात्रा, आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights