Nature Nature

सरदारशहर रोड पर सड़क हादसा, युवक व वृद्ध घायल, दोनों को किया रेफर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री डूंगरगढ़ के सरदारशहर रोड राजस्थान होटल के पास रोड पर चल रही स्कूटी एक वृद्ध के अंदर जा गिरी। सूचना मिलते ही आपणों गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध व स्कूटी पर सवार युवक को श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। घायल वृद्ध बुधाराम पुत्र चांदुराम सांसी निवासी मोमासर के सर में चोट आई है और एक पैर टूट गया है। वहीं आदित्य पुत्र ओमप्रकाश राठी कालू बास के सिर और पैर में चोट आई है दोनों को बीकानेर रेफर किया गया है। एंबुलेंस की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में एकत्रित हो गए। घटना के बाद अस्पताल में पुलिस भी पहुंची है। बुधाराम की पत्नी ने बताया कि हम टैक्सी में मोमासर जा रहे थे और पानी लेने के लिए राजस्थान होटल के पास रुके। मेरे पति ने पानी लेकर सड़क पार कर ली थी लेकिन स्कूटी पर सवार युवक ने मेरे पति पर स्कूटी से टक्कर मार दी। अस्पताल में अपने पति की यह स्थिति देख महिला अपने आंसू नहीं रोक पाई और रोने लगी।

  • Related Posts

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले के दराजिंदा इलाके में एक विस्फोटक से लदी गाड़ी…

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच एक मिसाइल की चर्चा ने समुद्री मोर्चे पर नई हलचल पैदा कर दी है। यह मिसाइल है कासिम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights