Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में कृषि विभाग द्वारा गुण नियंत्रण अभियान के तहत लिए गए नमूने

Nature

समाचार गढ़, 23 मई, श्रीडूंगरगढ़।  कृषि विभाग कार्यालय सहायक निदेशक कृषि विस्तार श्री डूंगरगढ़ के आदान निरीक्षकों द्वारा विभाग के खरीफ पूर्व गुण नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न आदान विक्रेताओं के यहां निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई । सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा 15 मई से 30 जून तक राज्य स्तरीय सघन गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पूरे राज्य में आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आदान के नमूने आहरित करने, रिकॉर्ड संधारण करवाने, गुणवत्तापूर्ण आदान विक्रय करने एवं अनुज्ञापत्र की शर्तों का पालन करवाने की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत आज आदान विक्रेताओं के यहां विभिन्न फसलों के बीज के चार नमूने आहरित कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं में भिजवाए गए हैं। कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि खरीफ पूर्व इस अभियान में सभी आदान विक्रेताओं का निरीक्षण किया जाना है । निरीक्षण के दौरान आदान विक्रेताओं को किसानों को उचित गुणवत्ता का बीज एवं अन्य आदान उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया है उन्होंने बताया कि किसानों को भी लाइसेंसधारी आदान विक्रेताओं के यहां से अच्छी गुणवत्ता का बीज एवं अन्य आदान क्रय करना चाहिए तथा समस्त आदान का प्रमाणित बिल विक्रेताओं से अवश्य लेना चाहिए। किसानों को कम दर के लालच में घटिया गुणवत्ता का सामान एवं अनधिकृत विक्रेताओं से आदानों की खरीद नहीं करनी चाहिए।
कृषि अधिकारी गिरिराज ने प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए की अवधि पार आदान विक्रय नहीं करें, किसानों को पक्का बिल उपलब्ध करवाने एवं विभाग द्वारा निर्देशित समस्त दस्तावेजों का संधारण करना चाहिए । आगामी दिनों में यह अभियान सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा एवं कृषकों को अच्छी गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights