Nature Nature

बीकानेर में छःन्याति ब्राह्मणों का शक्ति केंद्र बनकर उभरेगा महासंघ का निर्माणाधीन भवन- ताराचंद सारस्वत

Nature

श्री छःन्याति ब्राह्मण महासंघ के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन

बीकानेर में छःन्याति ब्राह्मणों का शक्ति केंद्र बनकर उभरेगा महासंघ का निर्माणाधीन भवन: ताराचंद सारस्वत

समाचार गढ़, 23 मई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में श्री छःन्याति ब्राह्मण महासंघ का शिष्टमंडल श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत से मिला और उनसे महासंघ कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित आगामी 20 वर्ष की कार्य योजना के विमोचन का आग्रह किया। श्री ताराचंद सारस्वत ने महासंघ के संकल्प-पत्र अर्थात 20 वर्ष की कार्य योजना के विजन डॉक्यूमेंट का अपने कर कमलों से लोकार्पण किया।
इस विजन डॉक्युमेंट में अगले दो वर्ष, 5 वर्ष और 20 वर्ष में किए जाने वाले कार्यों को क्रमबद्ध रूप से अंकित किया गया है। इसमें छात्रसदन एवं अतिथिग्रह का संपूर्ण निर्माण, प्रत्येक तहसील में महासंघ द्वारा संचालित स्कूलों एवं कॉलेजों का निर्माण, संभाग मुख्यालय पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज और एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण, छःन्याति ब्राह्मण युवाओं के लिए कोचिंग केंद्रों का निर्माण, अंतर्न्यात विवाह समारोह आयोजित करने की कार्य योजना आदि अनेक बिंदु शामिल किए गए हैं जिनसे आने वाले समय में बीकानेर में निर्माणाधीन छात्रसदन एवं अतिथिगृह, शैक्षणिक केंद्र और ऑफिस कंपलेक्स महासंघ के एक शक्ति केंद्र के रूप में बनकर उभरेंगे। श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि महासंघ का यह संकल्प-पत्र अर्थात विजन-डॉक्युमेंट पूरे प्रदेश के ब्राह्मण संगठनों के लिए एक आदर्श आचार संहिता के रूप में मार्गदर्शन करने वाला दस्तावेज साबित होगा। श्री सारस्वत ने महासंघ को यह विजन डॉक्यूमेंट बनाने और इस संकल्प-पत्र में शामिल सभी संकल्पों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। महासंघ के शिष्टमंडल में संरक्षक भंवरलाल व्यास, अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर मदन सारस्वत, उपाध्यक्ष बलदेव सारस्वत और संगठन महामंत्री सत्यनारायण शर्मा शामिल थे।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights