Nature Nature

सैन जयंती मनाई, सैन समाज ने तीसरी बार चुना अध्यक्ष, अध्यक्ष ने जताया आभार

Nature

सैन समाज ने तीसरी बार चुना अध्यक्ष, अध्यक्ष ने जताया आभार

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आडसर बास के सैन मंदिर में सैन समाज ने सैनजी महाराज की 723वीं जन्म जयंति धूमधाम से मनाई गई। रविवार रात मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन किया गया तो वहीं जागरण में श्रद्धालु रात भर भजनों पर खूब झुमे और आनन्द लिया। सभी सुबह महाआरती में शामिल हुए। आज सुबह मन्दिर प्रांगण में सैन समाज के नागरिकों द्वारा सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस जयंती पर केक भी काटा गया।

इस बैठक में समाज ने तीसरी बार ओमप्रकाश नाई (फूलभाटी) को अध्यक्ष चुना है। समाज ने सर्वसम्मति से ओमप्रकाश पर भरोसा जताते हुए निर्विरोध अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। समाज ने ओमप्रकाश नाई के पिछले दोनों कार्यकाल के दौरान समाज के लिए किए गए अनेक सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने की बात कहते हुए आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी तो फूलभाटी ने भी सभी का आभार जताया और समाज के विकास के लिए निष्ठा व लगन से कार्य करने की बात की।

इस दौरान पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने कहा कि समाजसेवा सर्वोपरि है समाज उत्थान के लिए युवकों को आगे आकर सेवा भावना से कार्य करने की बात कही। बिसुका सदस्य विमल भाटी ने कहा कि समाज के लोग पढ़ लिखकर अपने भविष्य का निर्माण करें। पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल ने कहा कि समाज में एकता रखते हुए आपस में मिल जुलकर एक-दूसरे का सहयोग करने की बात कही।

बैठक में पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने युवाओं को समाज से जुड़ने की बात कहते हुए समाज उत्थान में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान बिसूका सदस्य विमल भाटी, आशीष जाड़ीवाल, मांगीलाल टोकसिया, किशनलाल जाखड़, हड़मानमल टोकसिया, बजरंगलाल जाखड़, शंकरलाल खीची, सेवाराम धांधल, किशनलाल चौहान, रामलाल फूलभाटी, मोनू सिंगराजभाटी, सत्यनारायण परिहार, भगवानाराम गोला, हरिराम गोला, मोहनलाल गोला, लाखुराम गहलोत, सैलून यूनियन अध्यक्ष राकेश गहलोत, महेन्द्र गोला, रामलाल गोला, बंशीलाल टोकसिया, सुशील कुमार टोकसिया, आनंद मारु, खेमाराम टाक, किशनलाल फूलभाटी, लक्ष्मण बापेऊ, रामकिशन देरासर, लखासर के सीताराम गहलोत, कल्याणसर से हंसराज जाखड़, राजूराम गहलोत, मूलचंद टाक, शिवरतन गहलोत, लालचंद फुलभाटी, शिवरतन लीलड़िया सहित अनेक समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights