Nature Nature

दिल दहला देने वाली वारदात: मां सहित तीन मासूम बच्चों के शव मिले, पति पर हत्या का आरोप

Nature

समाचार गढ़ 18 मई 2025 चूरू जिले के सरदारशहर कस्बे में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बंधनाऊ दिखनादा गांव में एक खेत के पास बने तालाब और कुंड से एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुभाष जाट (32) शनिवार रात करीब 9 बजे घर लौटा, लेकिन पत्नी और बच्चे घर पर नहीं मिले। आसपास तलाश की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। जब वह खेत के पास बने छोटे तालाब की ओर गया तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई—पत्नी जेठी (25) और बेटी इशिका (5) के शव तालाब में तैरते मिले। कुछ ही दूरी पर बने टैंक (कुंड) में बेटी आरुषि (3) और बेटे संजय (2) के शव भी मिले।

एक साथ चार शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। महिला के पीहर पक्ष ने पति सुभाष पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई डूंगरमल ने बताया कि सुभाष शराब के नशे में रोजाना जेठी से मारपीट करता था और कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार रात को उसने पत्नी और बच्चों की हत्या कर शवों को तालाब व कुंड में फेंक दिया।

पीड़िता का पीहर भादासर उतरादा गांव (सरदारशहर) में है। मौके पर पहुंचे सरदारशहर थाने के एएसआई प्रदीप मीणा ने बताया कि सुभाष को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। रविवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights