Nature Nature

पूरे शरीर की गंदगी छान देगा पालक, घर में ऐसे बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक

Nature

समाचार गढ़, 23 जून, श्रीडूंगरगढ़। हाई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पालक सेहत के लिए बहुत अच्छी है और यह बॉडी डिटॉफिकेश्न का काम करती है। शरीर के लिए पालक के कई लाभ हैं। यह न केवल आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनाती है बल्कि शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसमें विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम और स्किन हेल्थ दोनों के लिए बहुत जरूरी है। यह त्वचा को स्वस्थ रखता है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यह हृदय स्वास्थ्य में मदद करता है और आंखों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।

इन सबके अलावा पालक पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। पालक शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है। डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है, जिससे कई बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। आएइ जानते हैं पालक से बनी डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में।

पालक और सेब स्मूदीपालक और सेब की स्मूदी बॉडी डिटॉक्स करने के साथ वेट लॉस में भी मददगार होती है। इसे बनाने के लिए आप 1 कप ताजा पालक, 1 सेब टुकड़ों में कटा हुआ, 1 कप नारियल पानी और एक छोटा चम्मच शहद लें। सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। यह स्मूदी न केवल बॉडी डिटॉक्स करती है, शरीर में ऊर्जा भी प्रदान करेगी।

पालक और खीरे का डिटॉक्स ड्रिंक

इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए 1 कप ताजा पालक, 1 कटा हुआ खीरा, 1 नींबू का रस, 1/2 इंच अदरक और 1 कप पानी लें। सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें और छलनी से छान लें । यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट करता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।

पालक और अदरक का जूस

पालक और अदरक का जूस भी पाचन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए 1 कप ताजा पालक, 1 गाजर कटी हुई, 1 इंच अदरक की, 1 संतरे का छिलका, 1/2 कप पानी लें। सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।

पालक और नारियल पानी

इसे बनाने के लिए 1 कप ताजा पालक, 1 कप नारियल पानी, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच शहद लें। इन सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। यह ड्रिंक शरीर को ताजगी और हाइड्रेशन प्रदान करता है।

पालक और अनानास की स्मूदी

इसे बनाने के लिए 1 कप ताजा पालक, 1 कप कटा हुआ अनानास, 1 कप नारियल दूध और 1 छोटा चम्मच चिया सीडस लें। इन सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। यह स्मूदी डिटॉक्सिफिकेशन के साथ-साथ आपको दिनभर एनर्जी भी देगी।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights