Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़। पाले से फसल खराबे की विशेष गिरदावरी, खराबे को आपदा घोषित करने, रबी की बीमा क्लेम राशि के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पाले से फसल खराबे की विशेष गिरदावरी, खराबे को आपदा घोषित करने व 2021 रबी की बीमा क्लेम राशि को किसानों के लिए समर्पण करने को लेकर राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानकर किसानों का, किसानों के लिए, किसानों द्वारा संचालित गैर राजनीतिक संगठन भारतीय किसान संघ के जिला विद्युत विभाग प्रमुख तोलाराम जाखड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन मार्फत उपखंड अधिकारी, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा को सौंपा है। ज्ञापन में जाखड़ ने बताया है कि अभी पहले से जो किसानों की फसलें नष्ट हुई है उसकी शीघ्रता शीघ्र विशेष गिरदावरी कराए और इस खराबे को आपदा घोषित करके किसानों को मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा पिछले साल 2021 में रबी की फसल की बीमा क्लेम राशि शीघ्र किसानों को बैंक खातों में वितरित की जाए। अभी 2023 रबी की फसल की क्रॉप कटिंग जो फरवरी माह में होनी है उसके लिए पहले से ही कृषि पर्यवेक्षकों व पटवारियों की टीम को तैयारी करने के निर्देश दिए जाएं। वही जाखड़ ने लिखा है कि अगर यह मांगे पूरी नहीं की जाती है तो किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

भारतीय किसान संघ के जिला विद्युत विभाग प्रमुख तोलाराम जाखड़ तहसीलदार राजवीर कड़वासरा को ज्ञापन सौंपते हुए।
  • Related Posts

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। बिश्केक: SCO समिट के दौरान बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने दुनिया के ताकतवर देशों का जिक्र करते हुए भारत, चीन और रूस को तीन प्रमुख…

    बाढ़ में बह गईं 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां, करोड़ों का सोना-नकदी गायब; 29 गिरफ्तार

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। काठमांडू: नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन के बीच जहां लापता लोगों की तलाश जारी है, वहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    बाढ़ में बह गईं 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां, करोड़ों का सोना-नकदी गायब; 29 गिरफ्तार

    बाढ़ में बह गईं 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां, करोड़ों का सोना-नकदी गायब; 29 गिरफ्तार

    बीकानेर निकाय चुनाव : वार्ड 69 में चुनाव से पहले ही खिला कमल, भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित

    बीकानेर निकाय चुनाव : वार्ड 69 में चुनाव से पहले ही खिला कमल, भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights