Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर से की मुलाकात

Nature

बिजली विभाग के विभिन्न लंबित कार्य को जल्दी पूर्ण करने की मांग की

समाचार, गढ़, 12 फरवरी 2025। विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधानसभा सत्र के दौरान आज श्रीडूंगरगढ़ में बिजली विभाग से संबंधित लंबित कार्यों को निस्तारण करवाने बाबत मंत्री ऊर्जा विभाग हीरालाल नगर से कहा कि विधानसभा क्षेत्र श्री डूंगरगढ़ में विद्युत विभाग में अनेक कार्य लंबे समय से लंबित चल रहे हैं। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा की 220 केवी( प्रसारण) जीएसएस डूंगरगढ़ में (1×100+1×160) एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर स्थापित है जो की नए प्रस्तावित कनेक्शन एवं पुराने कृषि कनेक्शन को मध्य नजर रखते हुए ओवरलोड चल रहे हैं इस हेतु उक्त सबस्टेशन पर (1×100)एमवीए के स्थान पर (1×200) एमवीए की क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर स्वीकृत कर स्थापित करवाने हेतु प्रस्ताव निगम को भिजवाया गया है जिसकी स्वीकृति जारी अतिशीघ्र करवाई जावे ।220 केवी( प्रसारण) जीएसएस सेरूणा जो कि वर्तमान में स्वीकृत है जिसे शीघ्र निर्माण एवं शुरू करवाने का कार्य करवाया जावे ।वर्तमान में 132 केवी (प्रसार) रिडी- ऊपनी लाइन ओवरलोडिंग होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के चलते निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। इस हेतु स्वीकृत 132 केवी जीएसएस जाखासर जो कि कई वर्षों से निर्माण कार्य लंबित है उसका निर्माण कार्य अति शीघ्र पूर्ण करवाया जाए ।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि 132 केवी( प्रसारण) श्री डूंगरगढ़ -बादनू लाइन से 132 केवी जीएसएस ऊपनी को जोड़ने हेतु प्रस्तावित 11 किलोमीटर LILO लाइन का प्रस्ताव निगम को भिजवाया गया है जिसकी स्वीकृति अति शीघ्र जारी करवाई जाए तथा स्वीकृत 132 केवी (प्रसारण) जीएसएस राजपुरा जो कि कई वर्षों से निर्माण कार्य लंबित है तथा क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ताओं को सुचारू एवं गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति करने हेतु इस जीएसएस का शीघ्र निर्माण करवाने के उचित कार्रवाई करवाई जाए जिससे कि क्षेत्र के लोगों को बिजली को सुचारू रूप से निर्बाध, गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सके माननीय मंत्री हीरालाल नागर ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन लंबित कार्यों को पूर्ण करवाया जाएगा।

  • Related Posts

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार जयपुर की छात्रा राशिका सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते…

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। तहसील के गांव लिखमादेसर में चल रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती: टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच, सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    नेशनल हाईवे पर  ओवरलोड वाहनों पर सख्ती:  टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच,  सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights