Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: दहेज के लोभ में दो बहनों का घर उजड़ा, ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 6 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक और अपराध की खबर सामने आई है। धीरदेसर चोटियान निवासी चुनाराम की दो पुत्रियों का घर दहेज के लिए उजाड़ दिया गया है। 25 वर्षीय सुमन और 24 वर्षीय पूनम ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सुमन का विवाह अगनाराम मेघवाल और पूनम का विवाह इमरताराम मेघवाल के साथ 2018 में हुआ था। शादी के समय उनके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर गहने, नगदी, और घरेलू सामान सहित दहेज दिया था। परंतु शादी के बाद सुमन और पूनम के ससुराल वालों ने 50-50 हजार नगदी और एक-एक मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उन्हें तंग करना शुरू कर दिया।

सुमन की एक पुत्री और पूनम की एक पुत्री है, परन्तु इसके बावजूद आरोपियों के अत्याचार बढ़ते गए। दो साल पहले सुमन को उसकी बच्ची सहित घर से निकाल दिया गया और तीन माह पहले पूनम को भी मासूम के साथ घर से निकाल दिया गया।

24 जुलाई 2024 को आरोपी उनके घर आए और दहेज की मांग पूरी किए बिना घर बसाने से इनकार कर दिया। उन्होंने दोनों बहनों के साथ धक्का मुक्की भी की। इस दौरान उनके पिता, ताऊ और दादा ने बीच-बचाव किया, लेकिन जब दोनों ने अपने स्त्रीधन की वापसी की मांग की, तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौंप दी है। यह घटना समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता और कड़े कानूनों की जरूरत को रेखांकित करती है।

  • Related Posts

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights