Nature Nature

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषित

Nature

समाचार गढ़। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। नई कार्यकारिणी में सीएम भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित 10 नेताओं को बाहर किया गया है। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होकर विधानसभा चुनाव लड़ी ज्योति मिर्धा सहित ।। नए नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई हैं। नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। पिछली कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे तीन नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं नए चेहरों में 2 को उपाध्यक्ष, 1 को महामंत्री, 7 को मंत्री और । को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश की नई कार्यकारिणी में तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पिछली कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे श्रवण सिंह बगड़ी, संतोष अहलावत और विधायक जितेंद्र गोठवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बीजेप गम के लिहाज से महामंत्री का पद महत्वपूर्ण होता है। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई ज्योति मिर्धा को पार्टी में उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। इसके साथ ही नए चेहरे के तौर पर पाली के नाहर सिंह जोधा को भी पार्टी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गुर्जर समाज से ओमप्रकाश भड़ाना को भी पार्टी ने महामंत्री बनाया है। प्रदेश की नई कार्यकारिणी में सीपी जोशी ने ओमप्रकाश भड़ाना, ज्योति मिर्धा और नाहर सिंह जोधा सहित 11 नए चेहरों को जगह दी हैं। इनमें भूपेंद्र सैनी, अनुसुइया गोस्वामी, अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, मिथिलेश गौतम, आईदान सिंह भाटी और अनिता कटारा को मंत्री बनाया गया है। वहीं अनिल सिसोदिया को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Posts

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights