Nature Nature

शहर से गांव तक अंधड़ ने मचाया तांडव: 13 घंटे से बिजली गायब, फाल्ट ढूंढने में जुटा विभाग, श्रीडूंगरगढ़ में आधी रात से संकट, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

Nature

समाचार गढ़, 25 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। बीती रात आए तेज अंधड़ ने श्रीडूंगरगढ़ शहर ही नहीं, आस-पास के ग्रामीण इलाकों को भी अंधेरे में डुबो दिया। रात करीब 10 बजे शुरू हुई तेज हवा और तूफान ने बिजली तंत्र को गहरा झटका दिया। पुराने पोल उखड़ गए, जगह-जगह तारें टूट गईं और कई स्थानों पर लाइनें फाल्ट हो गईं। परिणामस्वरूप शहर के प्रमुख इलाके – अस्पताल क्षेत्र, आडसर बास, कालू बास, रानी बाजार – पूरी रात अंधेरे में रहे। लोगों ने रातभर बिजली बहाल होने की उम्मीद में एक-दूसरे से जानकारी जुटाई, पर बिजली नहीं लौटी।

रविवार सुबह 10.30 बजे तक भी घरों और प्रतिष्ठानों में अंधेरा छाया रहा। बाजार में बिना बिजली के व्यापारी खासे परेशान नजर आए। विभागीय सूत्रों के अनुसार धोलिया लाइन पर गंभीर फाल्ट है, जिसके कारण रात में दो बार 220 केवी जीएसएस भी ट्रिप हो गया। फिलहाल फाल्ट की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।

नागरिकों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि शहर की बिजली व्यवस्था को धोलिया लाइन से जोड़ दिया गया। करीब छह माह पूर्व बिंझासर जीएसएस से निकलने वाली गुसाईसर बड़ा गांव की लाइन को सिटी फीडर से जोड़ दिया गया, जो विभागीय नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव में यह निर्णय लिया गया था।

अधिकारियों की मानें तो यह लाइन अब लगभग 19 किलोमीटर लंबी हो चुकी है और इसकी पुरानी स्थिति के चलते बार-बार फाल्ट हो रहे हैं। इतना लंबा नेटवर्क होने के कारण फाल्ट ढूंढने में भी घंटों लग जाते हैं, जिसका खामियाजा आधा शहर भुगत रहा है। जागरूक नागरिक पहले से ही इस समस्या की आशंका जताते आ रहे थे, लेकिन अब यह संकट विकराल रूप ले चुका है।

उधर, अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लूपिंग कर आपूर्ति शुरू की गई है। विभाग द्वारा जब गुसाईसर बड़ा लाइन को आइसोलेट किया गया, तब सामने आया कि फाल्ट सिटी लाइन में भी है। अब पूरी टीम फाल्ट ढूंढने में जुटी हुई है।

वहीं शहर से सटे गांव सातलेरा में भी हालात कम खराब नहीं हैं। वहां पिछले 13 घंटे से बिजली गुल है और ग्रामीण खासे परेशान हैं। तेज अंधड़ के बाद से अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार हो रही इस परेशानी से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights