Nature Nature

नगरीय क्षेत्र में विस्फोटक आतिशबाजी के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे

Nature


इच्छुक नागरिक कलेक्टर कार्यालय में 18 जनवरी तक करे आवेदन
समाचार गढ़, बीकानेर, 17 जनवरी। नव निर्मित श्रीराम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की स्थापना (प्राण-प्रतिष्ठा) की जायेगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन प्रतिभा देवठिया ने बताया कि 22 जनवरी को आयोजित होने वाले इस भव्य दीपोत्सव के अवसर पर बीकानेर नगरीय क्षेत्र में विस्फोटक आतिशबाजी के भण्डारण या व्यापार हेतु अस्थाई अनुज्ञापत्र 23 जनवरी तक अवधि के लिये जारी किये जायेंगे ।उन्होंने बताया कि इसके लिए विस्फोटक नियम 2008 के अन्तर्गत इच्छुक नागरिक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भरकर 18 जनवरी तक कलेक्टर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज दो प्रतियों में जमा करवाने होंगे।
आवश्यक दस्तावेज

  1. आवेदन पत्र (प्रारूप-एई-5) पूर्ण रूप से भरा हुआ हो।
  2. प्रस्तावित स्थल का ब्ल्यू प्रिन्ट (मानचित्र) चार प्रतियों में, जिसमे आस-पास स्थित व्यावसायिक परिसर की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित हो। प्रस्तावित स्थल के उपर निवास न हो। (दुकान का क्षेत्रफल 9 वर्ग मीटर से कम एवं 25 वर्ग मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए व दुकान अग्निश्मन वाहन के पंहुच योग्य होनी चाहिए ।)
  3. प्रस्तावित स्थल ऐसे परिसरों से या उसी प्रकार के विस्फोटको, ज्वलनशील या खतरनाक सामग्री के भण्डारण के लिए उपयोग किये जाने वाले किसी अन्य परिसर से न्युनतम 15 मीटर की दूरी पर होगी।
  4. आवेदक के पहचान पत्र संबंधी दस्तावेज की छायाप्रति।
  5. आवेदक के जन्म प्रमाण के संबंध में दस्तावेज की छायाप्रति।
  6. व्यावसायिक स्थल के स्वामित्व या किरायानामा इत्यादि से सम्बन्धित दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति।
  7. आवेदक के पासपोर्ट साईज के फोटो आवेदन पत्र पर लगावे।
  8. आवेदक द्वारा आवेदन पत्र पर दो अतिरिक्त पासपोर्ट साईज फोटो।
  9. प्रस्तावित स्थल का फोटो जो कॉप ना हो एवं साईज 8×10 इंच जिसमें प्रस्तावित स्थल के नीचे एवं ऊपर का स्थल स्पष्ट दिखाई दे।
  10. दुकाने के किराये की स्थिति में दुकान मालिक का सहमति पत्र शपथ पत्र पर।
  11. निर्धारित चैक लिस्ट पूर्ण भरी हुई एवं आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित (प्रारूप सी-1)
  12. आवेदक द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र (प्रारूप एस-1)
  13. वर्ष 2023 में इस कार्यालय द्वारा जारी अस्थाई पटाखा अनुज्ञापत्र की छायाप्रति।
  14. अपूर्ण आवेदन प्रस्तुत करने पर आवेदन अस्वीकार होने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक स्वयं की होगी।
  15. जांच के पश्चात् अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र हेतु योग्य पाये जाने वाले आवेदकों द्वारा नियमानुसार शुल्क जमा करवाने के पश्चात् अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे।
  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights