Nature Nature

खतरे के बीच बढ़ी टेस्टिंग, जानें कितने आए नए केस, देश में कोविड की पूरी रिपोर्ट यहाँ

Nature

सामाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- चीन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान सहित कई देशों में कोरोना का प्रकोप जारी है. दुनियाभर में कोरोना से हो रही मौतों ने लोगों के बीच कोहराम मचा दिया है. बढ़ते कोरोना के मामलों को देख भारत में तैयारी तेज है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार (4 जनवरी) को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 175 नए मामले सामने आए जबकि सक्रिय मामले 2,570 हैं. 

देशभर में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.11 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं. जिनमें 95.13 करोड़ दूसरी डोज और 22.41 करोड़ बूस्टर डोज शामिल हैं. इसके आलावा पिछले 24 घंटों में 48,292 खुराक डोज दी गई हैं. भारत का वर्तमान में सक्रिय केसलोड 2,570 है. 

24 घंटें में किए गए हैं 2,01,690 टेस्ट
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 187 लोग ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,45,854 हो गई है और सक्रिय मामले 0.01% हैं. इसके साथ ही ठीक होने की दर वर्तमान में 98.8 फीसदी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.09 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.12 प्रतिशत है. जानकारी के मुताबिक, देश में कुल 91.13 करोड़ टेस्ट किए गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 2,01,690 टेस्ट किए गए हैं.

BF.7 वेरिएंट ने बढ़ाई परेशानी 
भारत सरकार ने चीन में कोरोना से बेकाबू हुए हालात को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. चीन में कोरोना के मामले रोज बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसकी वजह से मौतों का आंकड़ा भी आसमान छू रहा है. कोरोना का नया BF.7 वेरिएंट चीन में तेजी से फैल रहा है. बाकी देशों में भी कोरोना के मामले बढ़ने की रिपोर्ट्स आ रही हैं.

भारत में चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट शुरू कर दिया गया है. कोरोना के नए BF.7 वेरिएंट के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार जुटी हुई है. कोरोना को भारत में फैलने से रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही राज्यों को गाइडलाइन जारी कर चुका है.  

Related Posts

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। FSSAI ने फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights