Nature Nature

खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है, ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई गई

Nature

समाचार गढ़, 3 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। ई-केवाईसी की तिथि को बढ़ाकर अब 15 जुलाई कर दिया गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर सदस्य का नाम योजना से हट जाएगा। यानि उसे गेहूं नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई 2024 कर दी गई है जो पहले 30 जून 2024 थी। सभी खाद्य सुरक्षा में शामिल राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर भी ई EKYC की प्रक्रिया पूरी करवा लें। प्रत्येक राशन कार्ड में जितने लोगों का नाम है उन सभी आवेदकों की राशन कार्ड ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी आवश्यक है। यदि एक राशन कार्ड में परिवार के 5 लोगों का नाम शामिल किया गया है तो इन सभी 5 लोगों की अलग-अलग ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी आवश्यक है। इसके साथ ही राशन कार्ड में सम्मिलित नाम के नागरिकों को नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर राशन डीलर से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना पड़ेगा। राशन कार्ड ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी डीलर जहां से आप राशन लेते है वहां जाना है और अपना राशन कार्ड ई-केवाईसी करवाना है। राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए आपको अपनी नजदीकी डीलर के पास आधार कार्ड लेकर जाना है। सिर्फ आधार कार्ड लिंक से आपका ई-केवाईसी हो जाएगा। राशन कार्ड ई-केवाईसी निशुल्क है। अगर किसी उपभोक्ता के फिंगर प्रिंट नहीं आते तो उनके लिए आइरिस मशीन से आंखों की पुतलियां से ई केवाईसी की जाएगी।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights