Nature Nature

स्कार्पियो की टक्कर से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 5 जनवरी, श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना क्षेत्र के पुनरासर गांव में स्थित बैंक में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बैंक अधिकारियों ने कुछ व्यक्तियों पर शक होने पर सेरूणा पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम 112 वाहन के साथ मौके पर रवाना हुई। इसी दौरान, रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक गाड़ी भगाकर ले गया।

पुलिस ने पीछा करते हुए सेरूणा बस स्टैंड के पास स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया। इस बीच, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक बस से टकरा गई और डिवाइडर पर पलट गई। हादसे में बस के शीशे टूट गए और स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लालाराम पुत्र भंवराराम (24) निवासी पुनरासर और धर्मपाल पुत्र हरिकिशन बिश्नोई निवासी कोलायत शामिल हैं। हालांकि, अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    समाचार गढ़ 13 मई 202। कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत एवं स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। पूरे प्रकरण…

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    समाचार गढ़ 12 मई 2026। राजस्थानी भाषा और मातृभाषा आधारित शिक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राजस्थान सरकार को राज्य के सभी सरकारी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights