Nature Nature

गर्मियों में बारिश के बीच फैल रहे Viral infection को दूर करेंगे ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक

Nature

समाचार गढ़, 30 जून, श्रीडूंगरगढ़। गर्मी में बारिश होने पर इंफेक्शन के फैलने का खतरा बढ़ जाता है और आजकल वायरल इंफेक्शन तो काफी तेजी से फैले हुए हैं। गर्मी में इंफेक्शन के फैलने के कई कारण हो सकते हैं। इस मौसम में गर्मी और नमी के कारण, बैक्टीरिया और वायरस तेजी से बढ़ते हैं। इस मौसम में पसीना और धूल-मिट्टी के कारण साफ-सफाई बनाए रखना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है।आप इस इंफेक्शन से घर, ऑफिस, स्कूल और बाहर, कहीं भी और किसी से भी प्रभावित हो सकते हैं। इन स्थितियों से बचना बहुत मुश्किल है, लेकिन अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाए रखकर इन स्थितियों से बच सकते हैं। यहां कुछ इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक की रेसिपी दी गई है, जो आपको इंफेक्शन से बचाव में मदद करेंगे।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए 1 गिलास गर्म दूध,1/2 चम्मच हल्दी पाउडर और शहद या गुड़ स्वादानुसार लें। अब गर्म दूध में हल्दी पाउडर और सभी चीजें मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर के हल्का गर्म ही पिएं।

आंवला और अदरक का जूस

आंवला में विटामिन सी का हाई सोर्स है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करती है। अदरक में भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। तो इस पावरफुल जूस को बनाने के लिए आप 2 आंवला,1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 गिलास पानी और शहद लें। अब आंवला और अदरक को पीसकर रस निकालें। फिर इसमें पानी और शहद मिक्स करें। अब आप इसे पी सकते हैं।

तुलसी का काढ़ा

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए 10-12 तुलसी की पत्तियां, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 कप पानी और शहद लें। अब पानी में तुलसी की पत्तियां, अदरक और काली मिर्च डालकर उबालें। फिर थोड़ा ठंडा करके छान लें और शहद मिक्स कर के पिएं।

बीटरूट और गाजर का जूस

बीटरूट और गाजर में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं। इसे बनाने के लिए आप 1 मध्यम आकार का बीट रूट, 2 गाजर, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 गिलास पानी और नींबू का रस लें। अगर चुकंदर, गाजर और अदरक को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें ब्लेंडर में डालकर पानी के साथ पीस लें। फिर नींबू मिक्स कर के पिएं।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights