Nature Nature

नैचर पार्क में ट्यूबवेल निर्माण का शुभारंभ, कालूबास को मिलेगी पेयजल राहत

नैचर पार्क में ट्यूबवेल निर्माण का शुभारंभ, कालूबास को मिलेगी पेयजल राहत

Nature

समाचार गढ़ 18  जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे कालूबास वासियों के लिए बड़ी राहत की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब कस्बे के नैचर पार्क में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कदम न केवल कालूबास क्षेत्र की पेयजल समस्या को सुलझाएगा, बल्कि पार्क में लगे पेड़-पौधों को भी जीवनदायिनी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

शुभ मुहूर्त में नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि भवानीप्रकाश तावनियां, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, पार्षद जगदीश गुर्जर व रजत आसोपा ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित पवन उपाध्याय ने पूजा संपन्न करवाई।

चेयरमैन मानमल शर्मा ने बताया कि यह नलकूप निर्माण विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नगरपालिका द्वारा करवाया जा रहा है। इससे कालूबास वासियों की पेयजल समस्या का समाधान होगा। वहीं अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा ने कहा कि नलकूप बनने से पार्क में रोपित पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे उनका संरक्षण और विकास संभव होगा।

कार्यक्रम में मूलचंद इंदौरिया, पार्षद लोकेश गौड़, श्यामसुंदर पुरोहित, कन्हैयालाल गुरावा, ठेकेदार नवरंगलाल सारस्वत और महेंद्र पुरोहित सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related Posts

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights