Nature Nature

गर्मियों में बढ़ गया है यूरिक एसिड, तो फॉलो करें ये डाइट, बीमारी को जड़ से काट फेंकेगी

Nature

समाचार गढ़, 20 जून, श्रीडूंगरगढ़। भारत के ज्‍यादातर हिस्‍सों में गर्मी कहर बरपा रही है। चिलचिलाती गर्मी में लोग इन दिनों जलन की शिकायत कर रहे हैं। अगर आपको लग रहा है कि ये जलन मसालेदार खाने से हो रही है, तो ऐसा नहीं है। इस जलन का मतलब है कि आपका यूरिक एसिड बढ़ गया है। यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक टॉक्सिन है।

डाइट में प्‍यूरीन वाले फूड्स का ज्‍यादा सेवन यूरिक एसिड का लेवल हाई कर देता है। जिससे हड्डियों में दर्द, सूजन और यूरिन में समस्‍या शुरू हो जाती है। डॉक्‍टर्स ऐसे लोगों को अक्‍सर लो प्‍यूरीन डाइट लेने की सलाह देते हैं। डाइट में यूरिन का सेवन करने से यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मदद मिलती है।

क्‍या होती है लो प्‍यूरीन डाइट

प्‍यूरीन एक ऐसे केमिकल्‍स हैं, तो कुछ तरह के खाद्य पदार्थों जैसे फूलगोभी, पालक और मशरूम में पाए जाते हैं। जब हमारी बॉडी इन केमिकल्‍स को तोड़ती है, तो यूरिक एसिड बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए लो प्‍यूरीन डाइट बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इस डाइट को फॉलो करने से बढ़े हुए यूरिक एसिड को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्किम्‍ड मिल्‍क का सेवन करें

यूरिक एसिड की समस्‍या को दूर करने के लिए स्किम्ड मिल्‍क यानी मलाई निकला दूध पीने से बहुत फायदा होता है। दरअसल, ऐसे दूध में प्यूरीन की मात्रा बहुत कम होती है। इसका सेवन करने से यूरिक एसिड आसानी से बाहर निकल जाता है।

कॉफी पिएं

हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को चाय नुकसान पहुंचाती है। इसलिए इन लोगों को चाय के बजाय कॉफी पीने की सलाह दी जाती है। जब आप कॉफी का सेवन करते हैं, तो प्‍यूरीन के यूरिक एसिड में टूटने की प्रोसेस स्‍लो हो जाती है और बढ़ा हुआ यूरिक एसिड आसानी से बाहर निकल जाता है। इसके लिए दिन में एक से दो कप कॉफी ली जा सकती है।

चेरी खाएं

हाई यूरिक एसिड से परेशान लोगों को चेरी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण यूरिक एसिड को कंट्रोल करते हैं। इसके सेवन से प्‍लाज्‍मा में भी यूरिक एसिड का लेवल कम हो जाता है।

नींबू पानी से होगा फायदा

बॉडी में यूरिक एसिड हाई हो जाए, तो नींबू पानी पीना शुरू कर दें। नींबू विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर है। सुबह के समय एक गिलास नींबू पानी पीने से आपको यूरिक एसिड समेत कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा।


डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights