Nature Nature

मांस-हड्डियों को गला देगी Vitamin B12 की कमी, कमजोर ढांचे में ताकत भरने के लिए खाएं 10 चीजें

Nature

समाचार गढ़, 15 जून, श्रीडूंगरगढ़। शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जिस तरह आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह विटामिन बी12 (Vitamin B12) की भी जरूरी है। यह एक पानी में घुलनशील विटामिन है जो शरीर को ताकत देकर उस स्वस्थ और उसके कई कामकाज को बढ़ावा देता है।विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं को बनाता है, जो शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जरूरी हैं। यह तंत्रिका तंत्र के कामकाज के लिए भी जरूरी है।

यह दिमाग और रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह डीएनए बनाने का भी काम करता है। अगर आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी नहीं मिल रहा है, तो आपको कमजोर और बीमार हो सकते हैं।

शरीर को रोजाना कितना विटामिन बी12 चाहिए

6 महीने से 1 वर्ष तक के बच्चे: 0.4 माइक्रोग्राम (एमसीजी)
1 से 3 वर्ष के बच्चे: 0.9 एमसीजी
4 से 8 वर्ष के बच्चे: 1.2 एमसीजी
9 से 13 वर्ष के बच्चे: 1.8 एमसीजी
14 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष और महिलाएं: 2.4 एमसीजी
गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं: 2.8 एमसीजी

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

थकान
सांस लेने में कठिनाई
सुन्न होना
संतुलन नहीं बना पाना
चीज़ें याद न रख पाना
खून की कमी
त्वचा का पीलापन
पांवों में झनझनाहट
याददाश्त कम हो जाना
सांस फूलना

विटामिन बी12 की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं

1.मेगालोब्लास्टिक एनीमिया : इसमें लाल रक्त कोशिकाओं में कमी हो जाती है।
2.रक्त कोशिकाओं की कमी: विटामिन बी12 की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs), सफेद रक्त कोशिकाओं (WBCs), और प्लेटलेट्स की संख्या कम हो सकती है। कभी-कभी ये तीनों ही कम हो जाते हैं।
3.ग्लोसाइटिस: जीभ लाल हो सकती है और उसमें सूजन आ सकती है।
4.कमजोरी और थकान: विटामिन बी12 की कमी से हमेशा थकान महसूस हो सकती है।
5.दिल की धड़कनें तेज चलना।
6.पीली त्वचा: त्वचा का रंग पीला पड़ सकता है।

7.डिमेंशिया: मनोभ्रंश रोग होने का खतरा बढ़ सकता है।
8.वजन कम होना: शरीर का वजन अचानक कम हो सकता है।
9.बांझपन: विटामिन बी12 की कमी से बांझपन की समस्या हो सकती है।
10.सांस फूलना : विटामिन बी12 की कमी से आपको सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

विटामिन बी12 के लिए क्या खाना चाहिए

विटामिन बी12 प्राकृतिक रूप से केवल पशु उत्पादों में पाया जाता है, जैसे मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पाद। शाकाहारियों और लैक्टोज इनटोलरेंस वाले लोगों को विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए या विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेना चाहिए।

मांस: बीफ, भेड़ का मांस, सूअर का मांस और चिकन
मछली: सैल्मन, टूना, मैकेरल और सार्डिन
अंडे: अंडे की जर्दी
डेयरी उत्पाद: दूध, दही और पनीर
विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थ: कुछ अनाज, सोया उत्पाद और पौधे आधारित दूध विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव बीकानेर के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुए। अब तक संघ की जिम्मेदारी भाजपा नेता महावीर रांका संभाल रहे थे, लेकिन…

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। बीकानेर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद आरटीई के टाइम फ्रेम में बदलाव किया है। प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights